Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Dera chief Baba Ram Rahim : डेरा चीफ राम रहीम आ सकता है जेल से बाहर, इस दिन हुई थी डेरा सचा सौदा का स्थापना दिवस |

 Dera chief Baba Ram Rahim




अब तक न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा (  Dera saccha sachi Sant Gurmeet Ram Rahim Singh insa ) रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 40 दिन की पैरोल अवधि खत्म कर जेल पहुंचे राम रहीम  2 महीने से पहले एक बार फिर रोहतक सुनारिया जेल ( Rohtak sunariya jail ) से बाहर आ सकता है। इसकी चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है। क्योंकि 29 अप्रैल को डेरा सचा सौदा का स्थापना दिवस है और इसी दिन राम रहीम ने जाम ए इन्सां‌ ( रुहानी जाम ) की शुरुआत भी की थी। इसको लेकर यूपी के बागपत प्रशासन ने रिपोर्ट भी भेज दी है। डेरे की एक टीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में भी पहुंच गई है और तैयारियों में जुट गई है।










 डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को साईं सांईं मस्ताना महाराज ने की थी


डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी महाराज ने व्यास आश्रम से आकर सिरसा के बेगू रोड पर शाह मस्ताना जी धाम की नींव रखी थी और यह नींव साईं मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल 1948 को रखी थी। उस समय वहां पर भारी जंगल हुआ करता था और उसने जहरीले नाग नागिन भी निकल रहे थे। जब साईं मसाना जी के सेवादारों ने जहरीले नागो को देखकर मारने की कोशिश की तो साईं जी ने उन्हें रोक दिया और पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए कहा था। संगत ने उसे जी का वचन मान लिया। उस दिन से डेरा सच्चा सौदा में किसी भी पशु पक्षी व सांप को मारा नहीं जाता बल्कि उसे पकड़कर दूर छोड़ दिया जाता है। साईं मस्ताना जी महाराज के इस वचन को डेरा सच्चा सौदा के साथ संगत पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। 









राम रहीम को कब कब मिली पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम रोहतक सुनारिया जेल में 25 अगस्त 2017 से बंद है। करीब साढ़े चार साल तक राम रहीम कोई प्रॉब्लम नहीं मिली। लेकिन पंजाब और यूपी चुनाव की घोषणा होते ही 7 जनवरी 2022 को 21 दिन की पैरोल मिली और इस दौरान वह गुरु ग्राम स्थित डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में अपने परिवार के साथ रहा। इस दौरान राम रहीम खास लोगों के अलावा किसी से नहीं मिला और ना ही कोई सत्संग प्रवचन किए। उसके बाद डेरा चीफ राम रहीम को 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली थी और पहली बार वह जेल जाने के बाद यूपी के बागवत स्थित बरनावा आश्रम में पहुंचे थे। यहां पर आने के बाद राम रहीम ने ऑनलाइन सत्संग किए और संगत से रूबरू भी हुई हुए। इसके बाद राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल मिली और यूपी के बावजूद स्थित आश्रम में ही उन्होंने प्रॉब्लम थी पूरी की और साईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन भंडारा भी वहीं पर मनाया।‌ इसी साल 21 जनवरी को डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी और डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन जन्म दिवस भंडारा धूमधाम से मनाया गया। करीब 6 साल बाद डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पावन भंडारा धूमधाम से मनाया गया था। इस खुशी में हरियाणा और राजस्थान के साथ संगत ने गांव से लेकर शहर तक संस्था अभियान भी चलाया था। 







जाम ए इन्सां‌ के दौरान राम रहीम की ड्रेस को लेकर मचा था घमासान 

रोहतक सुनारिया जेल में बंद है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को एक बार फिर से पैरोल मिलने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि 29 अप्रैल को देरासचासौदा अपना स्थापना दिवस मनाता है और इसी दिन राम रहीम ने सन 2007 में जाम ए इन्सां‌ की शुरुआत की थी। इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था। क्योंकि सिख समुदाय के लोगों ने राम रहीम सिंह की ड्रेस को लेकर एतराज जताया था। इस मुद्दे को लेकर सिख समुदाय और डेरा के साथ संगठन के बीच काफी तनाव भी हुआ था। जिसकी बदौलत सिख समुदाय का एक धड़ा डेरा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us