Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Haryana Morning News : CM मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महिला सुरक्षा को मज़बूत करने और पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कई निर्णायक कदमों की घोषणा की।
​​पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला पुलिस बल की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया जाएगा।

Haryana Morning News : CM Nayab Singh Saini Latest Update

​जल्द ही पुलिस विभाग में 6,000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 1,250 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

​तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। ​गुरुग्राम, फ़रीदाबाद और हिसार के साथ अब पंचकूला में भी स्पीड राडार नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। यह व्यवस्था चंडीगढ़ के सफल ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली के मॉडल पर आधारित होगी।

दुबई में चावल निर्यात करवाने का झांसा देकर राइस मिल मालिक को लगाया चूना, पूरी खबर पढ़ें 


सिरसा में पेयजल आपूर्ति पर लोकसभा में जवाब:

हरियाणा सरकार ने लोकसभा में सिरसा से जुड़े प्रश्न के उत्तर में बताया कि राज्य में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 1870 नहर आधारित जलघर, 12,920 नलकूप, 9 रैनीवेल और 4,140 बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से पानी उपलब्ध करा रहा है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति BEML भाखड़ा मेन लाइन पर आधारित है।   

जल जीवन मिशन के तहत 6 अप्रैल 2022 तक 30.41 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। वर्तमान में सिरसा क्षेत्र के सभी गांवों में 55 LPCD पानी मिल रहा है, दहमन और खारा खेड़ी में बढ़ोतरी का काम जारी है, जिसे 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा। 

शहरी क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं है और विभाग 456 नहर आधारित जलघर, 886 नलकूप और 297 बूस्टर स्टेशन के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है।



ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की एक ही फोटो बार-बार अपलोड करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सख्त एक्शन।


6 पटवारी तुरंत प्रभाव से निलंबित

"जिन किसानों को वास्तविक नुकसान हुआ है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर मुआवज़ा मिले।"- सीएम

फतेहाबाद पुलिस एक्शन में, सिरसा बाइपास पर रेड कर अवैध हथियार सहित युवक काबू, पूरी खबर पढ़ें 


पारदर्शिता और ग्रामीण सशक्तिकरण पर ज़ोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभागीय कामकाज को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विभाग का यदि टेंडर एचईडब्ल्यू पोर्टल पर जारी होता है, तो उसकी जानकारी संबंधित सरपंचों को एसएमएस के माध्यम से तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सही, समयबद्ध और सटीक जानकारी मिल सके। 

इससे निगरानी और क्रियान्वयन की गुणवत्ता और बेहतर होगी। इस पोर्टल के माध्यम से जनता को भी टेंडर्स की जानकारी मिलेगी, जिससे कार्यों में और अधिक पारदर्शिता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशवासियों के श्रम संबंधी विवादों का शीघ्र समाधान करने के लिए पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में प्रस्तावित लेबर कोर्ट शीघ्र स्थापित किए जाएं। इन कोर्टों के गठन में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लेबर कोर्टों की स्थापना से लाखों श्रमिकों को समयबद्ध न्याय मिलेगा और औद्योगिक वातावरण में पारदर्शिता एवं विश्वास बढ़ेगा।

लूट के आरोपी ने पुलिस रिमांड में उगले राज, साथियों के ठिकानों पर छापेमारी, पूरी खबर पढ़ें 


दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करें

योजना का लाभ लेने के लिए 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की वे सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है। इस योजना का लाभ परिवार की सभी पात्र महिलाएं ले सकती हैं। 

आवेदन के लिए लाडो लक्ष्मी ऐप डाउनलोड करें।



"सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है."—स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

इसी दिशा में रेवाड़ी के PHC भाड़ावास को CHC में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टर, बेहतर जांच व आपात सेवाएं उपलब्ध होंगी।

नेशनल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, देश भर के युवा क्रिकेटर पहुंचे हिसार, पढ़ें पूरी खबर 

रौनक चरम पर! अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आखिरी दिन

पर्यटक बड़ी तादाद में यादगार लम्हों को आत्मसात करने ब्रह्मसरोवर पर पहुँचे। आज, अंतिम दिन सरस व शिल्प मेले में जमकर खरीदारी हो रही है। पर्यटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी खूब आनंद उठा रहे।


भाजपा नेताओं की आंखों का रोड़ा बने जाट, रामकुमार गौतम के बाद भाजपा मंत्री ने अलापा राग, पूरी खबर पढ़ें 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us