Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Latest Haryana Update : हरियाणा की बड़ी खबरें, मार्निंग न्यूज हैडलाइन

Latest Haryana Update Unified Pension Scheme
राज्य सरकार के एकीकृत पेंशन योजना
 Unified Pension Scheme के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी अब रिटायरमेंट-कम-डेथ ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले को मंजूरी दे दी है।


भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जिला कारागार भोंडसी, गुरुग्राम में पॉलिटेक्निक फॉर डिप्लोमा कोर्सेस का शुभारंभ किया। उन्होंने कारगार में स्थित निर्माण सदन में आईटीआई लैब का अवलोकन भी किया।

हांसी में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, बेटी बोली भाभी ने मारा, पोती ने कहा मां करती थी मारपीट 
हांसी में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बेटी ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया है। वहीं पोती ने अपनी मां पर ही दादी और पापा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। पूरी डिटेल से न्यूज पढ़ें - Read More Detail 

पंचकूला में 11वें #IISF2025 का आगाज़!

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फेस्टिवल का विधिवत शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी रहे मौजूद। पहले सत्र में भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला के साथ इंटरैक्टिव सेशन रहा मुख्य आकर्षण।


हिसार में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, माता-पिता शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी में गए - पूरी खबर पढ़ें 


हरियाणा के करनाल में ₹162.88 करोड़ की लागत से बन रहा है यूनिटी मॉल

यह मॉल MSME उत्पादों और ODOP पहल के तहत बनी वस्तुओं के लिए राष्ट्रीय स्तर का मंच बनेगा। इससे देश भर के लघु उद्यमियों को बड़ा बाज़ार मिलेगा।

करनाल में बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी करने के लिए बनाया था विशेष प्लान, यूपी के रहने वाले, पूरी खबर पढ़ें

सरकारी इमारतें अब होंगी सोलर युक्त!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कार्यालय सहित सभी सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर स्थापित हों। यह निर्णय हरियाणा को हरित ऊर्जा लक्ष्य प्राप्त करने में महत्वपूर्ण गति देगा। 


पंजाब के व्यक्ति को हरियाणा में बंधक बनाकर लूट, गाड़ी में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने किया अपहरण, गाड़ी, पैसे और मोबाइल फोन लूटकर फरार, पूरी खबर पढ़ें

बिजनेस मैन एवं योग गुरु बाबा रामदेव अब मजदूरों का ठेकेदार बन गया है। पतंजलि ग्रुप ने रूस के साथ भारत से मजदूरों को रशिया भेजने का समझौता किया है। 


देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के ऑपरेशन में लगातार 5वें दिन शनिवार को सुधार नहीं दिख रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक देश के 4 बड़े एयरपोर्ट समेत कई शहरों से आज भी इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं।



इसके पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे। पिछले चार दिन में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं, रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं।
इधर, इंडिगो संकट के बीच सरकार ने हवाई किराए पर लिमिट लगा दी है। सरकार ने एक निर्देश में कहा कि एयरलाइंस किराए की लिमिट का सख्ती से पालन करें। साथ ही कहा कि हालात नॉर्मल होने तक यह लिमिट बनी रहेगी।


सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि नए FDTL नॉर्म्स 1 नवंबर से लागू हैं, लेकिन किसी अन्य एयरलाइन को दिक्कत नहीं आई, जिससे साफ है कि गलती इंडिगो की है। एयरलाइन की लापरवाही की जांच होगी और एक्शन तय है।

किसानों को आर्थिक सहायता वितरित, मार्केट कमेटी की तरफ से दिए गए किसानों को आर्थिक सहायता राशि चैक - पूरी न्यूज पढ़ें 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us