Latest News Hisar: हिसार पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। Hisar CIA Police द्वारा किए गए इस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश मूसा को गोली लगी और उसे काबू कर लिया। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर चुका था कि पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें Read More
पति को ठिकाने लगाने के मकसद से पत्नी ने खरीदा पिस्तौल, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
हिसार जिलेक गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद उस समय गहरा गया जब पत्नी ने अपने ही पति को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक दोस्त से पिस्तौल और कारतूस मंगवा लिए। दोस्त ने महिला को अवैध पिस्तौल और कारतूस लाकर दे दिए। महिला अपने पति को नुकसान पहुंचा पाती उससे पहले ही.... पढ़ें पूरी खबर
लड़का नाबालिग लड़की को लेकर फरार, गांव में खूनी होली, दो भाइयों की हत्या
हरियाणा के रोहतक में एक युवक गांव की नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया। इस बात को लेकर गांव के दोनों गुट आपस में भीड गए। दोनों गुटों के बीच खेली गई खूनी होली। इस विवाद में लड़के के परिचित दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी। जिससे पूरे गांव में तनाव बना हुआ है। पढ़ें पूरी न्यूज
*भात भरकर लौट रहे रोहतक के लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत*
सोनीपत में शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। ये सभी गोहाना के गांव भावड़ में भात भरकर रोहतक लौट रहे थे। मगर, रास्ते में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतकों की पहचान गोलू निवासी गांव घुसकानी, अकुश, दीपक, साहिल निवासी गांव खिडवाली के रूप में हुई। चारों की उम्र करीब 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे। अंकित पुत्र राजकिशन और सागर पुत्र दया किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक के गाड़ी को दीपक चला रहा था। Read More Latest News
नाबालिग हाथों में कार की स्टियरिंग ! 6 लोगों को रौंदा, बच्चे की मौत, गर्लफ्रेंड को छोड़ भागा आरोपी
लखनऊ : बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक नाबालिग छात्र ने तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़े छह लोगों को बुरी तरह रौंद दिया. हादसे में 6 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी छात्र गर्लफ्रेंड को मौके पर ही छोड़कर कार लेकर फरार हो गया. पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

