Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

MDU Rohtak के हॉस्टल में युवक की हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने लगाया था फंदा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज |

MDU Rohtak hostel student suicide case


अब तक न्यूज, रोहतक / ललीत 

 मदवि के हॉस्टल में फंदा लगाकर छात्रा के जान देने के मामले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित दीपांशु राणा पर छात्रा को लंबे समय से परेशान करने का आरोप हैं। इस संबंध में मृतका के परिजनों को उसकी सहेलियों ने बताया है। परिजनों की शिकायत पर पीजीआइएमएस थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपित दीपांशु राणा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आत्महत्या के पीछे के राज खंगालने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन का सहारा भी ले सकती है। 








शुक्रवार रात को 23 वर्षीय दीक्षा ने एमडीयू के मेघना गर्ल्स हास्टल में अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मेघना मूलरूप से दादरी के रानीला गांव की रहने वाली थी। वो एमडीयू के माइक्रोबायोलाजी डिपार्टमेंट में सेकंड इयर की छात्रा थी। करीब एक साल से वो मेघना गर्ल्स हास्टल के रूम नंबर 19 में रह रही थी। शुक्रवार को उसकी रूममेट शाम करीब आठ बजे बाहर गई तो पीछे से कमरे में दीक्षा ने छत पर लगे पंखें में फंदा बना फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया। पीजीआइएमएस थाना पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दीक्षा के पिता रिटायर्ड फौजी भरत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ।







फोन अनलाक कर आज पुलिस करेगी सुसाइड नोट सर्च

मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने आया है कि स्वजनों ने आखिरी बार दीक्षा ने शुक्रवार शाम को ही बात की थी। उसकी अपनी मां से शाम करीब छह बजे बात हुई थी। लेकिन अभी दीक्षा के फोन की पूरी डिटेल पुलिस के पास नहीं आई है। उसका फोन लाक है। पुलिस उसे साइबर सैल से अनलाक कर पता लगाएगी कि आखिरी पलों से पहले उसने किस से बात की थी। वहीं पुलिस किसी प्रकार के सुसाइड नोट के फोन में सेव होने की भी जांच करेगी।






पिता बोले- घर की किसी बात से नहीं था तनाव

रानीला निवासी भरत सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी बड़ी बेटी दीक्षा काफी होनहार थी। फौज से रिटायर होने के बाद वो बच्चों की पढ़ाई को लेकर ही चिंतित था। लेकिन दीक्षा ने कभी निराश नहीं किया। घर की किसी बात को लेकर उसे कोई तनाव नहीं था। उसे नहीं पता कि उसकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों | उठाया। भरत सिंह के अनुसार रोहतक आने के बाद दीक्षा की सहेलियों ने ही उन्हें बताया कि कोई दीपांशु राणा नाम का लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था।





हिसार आते समय गृहमंत्री का थाने में छापा, एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृहमंत्री के एक्शन से हिसार-जींद जिले के पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप |


MDU Rohtak के हॉस्टल में युवक की हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने लगाया था फंदा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज |





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us