Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

फैकल्टी ऑफ मास कम्युनिकेशन एण्ड मीडिया टेक्नोलॉजी में हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी को मिला बेस्ट मीडिया इंस्टीट्यूट -2023 अवॉर्ड |

 current Hindi news SGT University gurugram


अब तक न्यूज, गुरुग्राम 

एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम के फैकल्टी ऑफ मास कम्यूनिकेशन एण्ड मीडिया टेक्नोलॉजी (एफएमएमटी) को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए बेस्ट मीडिया इंस्टीट्यूट -2023 अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएआई) तथा इंटरनेशनल काउंसिल फॉर जर्नलिस्टस द्वारा आयोजित आईसीजे ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड -2023 के दौरान दिया गया। 








सर्वश्रेष्ठ मीडिया संस्थान पुरस्कार मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के असाधारण योगदान और उपलब्धियों को मान्यता देता है। यह प्रतिष्ठित प्रशंसा मीडिया विभाग में शिक्षकों और छात्रों की उत्कृष्टता की खोज में अटूट प्रतिबद्धता, कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए एक प्रमाण के रूप में कार्य करती है। मीडिया विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने अपने छात्रों को मीडिया और संचार की गतिशील दुनिया में फलने-फूलने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करते हुए एक व्यापक और उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किया है। यह पुरस्कार भविष्य के मीडिया प्रोफेशनल  को आकार देने में उनके प्रयासों को स्वीकार करता है जो उद्योग की चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा, मीडिया विभाग के छात्रों ने विभिन्न मीडिया परियोजनाओं, शोध पत्रों और उद्योग सहयोग के माध्यम से अनुकरणीय प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है। पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, विज्ञापन और जनसंपर्क जैसे विभिन्न मीडिया क्षेत्र  में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों ने मीडिया विभाग की मान्यता और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।यह अवॉर्ड लेते समय स्टेज पर डीन प्रोफेसर सुशील मानव, शशि कुमार पांडे,  क्रांति आनंद, विश्वंबर बॉस, डॉ यश वत्स, डॉ सारिका ताखर, तुषार गुलिया, अभिषेक दुबे, डॉ तेजी ईशा और नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे। 











इंटरनेशनल काउंसिल फॉर जर्नलिस्टस के प्रधान व एनएआई के महासचिव डॉ विपिन गौड़ ने फैकल्टी ऑफ मास कम्यूनिकेशन एण्ड मीडिया टेक्नोलॉजी को बेस्ट मीडिया इंस्टीट्यूट -2023 को अवार्ड प्रदान करते हुए संस्थान को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष न्यूज पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले पत्रकारों, शिक्षाविदों और अन्य क्षेत्रों के उल्लेखनिय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करता है। इतना ही नहीं बल्कि एनएआई द्वारा बॉडी डोनेशन कैम्प तक चलाए जा चुके हैं। उन्होंने एसजीटी विश्वविद्यालय का कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।







इस अवसर पर एनएआई के अनंत कुमार ने कहा कि आईसीजे ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अनुकरणीय नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।








समारोह में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ओपी शर्मा, अनंत गौड़, एसजीटी विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के डीन प्रोफेसर सुशील मानव, परफ्यूम पॉइंट के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरविन्द्र सिंह आदि द्वारा श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज नेहरू, मानव रचना की मीडिया विभाग की डीन डॉ किरण बाला,  95 जबरदस्त हिट से गुलाटी ब्रदर्स से आरजे रितेश गुलाटी, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन से एडवोकेट शक्ति तिवारी, संजय यादव, पीडीऐट्रिक ऑर्थपीडिक सर्जन, डॉ नीरज गुप्ता, पीडीऐट्रिक सर्जन डॉ ब्रह्मानंद लाल आदि काई गणमान्य लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us