Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

नारनौंद क्षेत्र में खेत में सो रहे दो भाईयों पर हमला कर 1लाख से अधिक की लूट |

 Today Hisar news looted more than 1 lakh by attacking two brothers sleeping field in Narnaund area


पुट्ठी गांव के खेतों में सो रहे थे जेसीबी मशीन ऑपरेटर 

अब तक न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़ 


हिसार जिले के नारनौंद हल्के के गांव पुटठी खेत में बने कमरे में सो रहे जेसीबी चालक दो भाइयों पर हमला करके एक लाख  से अधिक लूटने का मामला सामने आया है। अमला द्वारा किए गए हमले में एक युग को गंभीर चोटे आई है, जिसके कारण उसे हिसार के खुशी में भर्ती करवाया गया है । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।








फिरोजपुर झिरका के नजदीकी गांव बलाई निवासी रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात को वह दोनों भाई खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12:00 बजे जब वह गहरी नींद में सो रहे थे तो उसके पांव पर किसी ने लाठी से हमला कर दिया जब दर्द से वह एकदम से करा कर उठा तो देखा कि सामने अजय के हाथ में कस्सी का विंडा  और दूसरे हाथ में पिस्तौल लिए हुए था। रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अजय ने उसको धमकी देते हुए कहा कि अगर थोड़ी भी आवाज निकाली तो वह उसे जान से मार देगा। उसके साथ रामबीर पंडित, अमित लांडा व एक अन्य युवक ने मिलकर उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। खिलाने की आवाज सुनकर उसका भाई रिफाकत भी उठ गया और उसने जब बीच बचाव करना चाहता उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। मुश्किल से उनके मुंह से छुटकारा उन्होंने खेत में खुद ही टाइप कर अपनी जान बचाई। जबकि हमलावरों ने उसकी जेब में रखे एक लाख 19 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। 








इसकी सूचना मिलते ही जेसीबी मालिक प्रवीण वहां पहुंच गया और उन्हें उपचार के लिए हंसी के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। बास थाना पुलिस ने उनके बयान पर अजय अमित और रामवीर पंडित सहित अन्य के खिलाफ लूटपाट करने और जानलेवा हमले करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है फ़िलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ‌






गौरतलब है कि नारनौंद हलके के गांव पुट्ठी निवासी प्रवीण जेसीबी का कार्य करता है और उसने अपने जेसीबी मशीन पर फिरोजपुर झिरका गांव बलाई निवासी रिजवान और रिफाकत को जेसीबी ऑपरेटर के रूप में रखा हुआ है। वह दोनों दिन भर काम करने के बाद प्रवीण के खेत में बने कमरे में सोने के लिए चले जाते हैं। ‌‌




खास खबर

फर्जी तरीके से सिम खरीदने पर हिसार‌ जिले के 53 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया साइट पर हथियारों से फोटो लगाया तो पहुंचेंगे जेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाला रोड़ शो

हिसार में डिप्टी सीएम को ग्रामीणों ने किया सम्मानित


पंचायती जमीन पर कब्जा करने के लिए काटे हरे पेड़





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us