Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

हिसार जिले के गांव बिठमड़ा में एक व्यक्ति ने अवैध पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या, खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला शव |

 Haryana news Hisar man committed suicide by shooting himself with an illegal pistol in Bithamada village of Hisar district.

मृतक के बड़े भाई का लड़का खेत में पहुंचा तो घटना का पता चला


अब तक न्यूज़, हिसार / सुनील कोहाड़



हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में व्यक्ति ने बीती रात खेत में जाकर खुद को देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन खेत में पहुंचे तो किसान रामनिवास का शव खेत में बने कमरे की छत पर पढ़ा हुआ था। ‌ सूचना मिलते ही फुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज होने से वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। 






रात को सोने के लिए खेत में गया था मृतक रामनिवास

गांव बिठमड़ा निवासी कुशल ने को दिए बयान में बताया कि उसका पिता रामनिवास पहले ट्रेक टैक्सी ड्राइवर था और अब 2 साल से वह घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी का कार्य संभाल रहा था। इन दिनों मकान बनाने का कार्य चल रहा था सोमवार की शाम को उसका पिता खेत में हर रोज की तरह रात को सोने के लिए गया था। जब मंगलवार की सुबह उसके ताऊ का लड़का खेत में पहुंचा तो देखा कि उसका पिता रामनिवास मुंधेमुंह पड़ा हुआ है और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। साथ ही उसके पास एक पिस्तौल और एक बीयर की खाली बोतल पड़ी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। ‌ पुलिस ने मृतक के पास से एक बीयर की खाली बोतल 315 बोर का अवैध पिस्तौल और एक खोल बरामद की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 




चोरी कई कई मामले दर्ज होने से परेशान रहता था रामनिवास

मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता रामनिवास के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हो चुके थे जिसके कारण वह काफी समय से परेशान रहता था। ‌ मानसिक परेशानी के कारण उसके पिता ने नशे की हालत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।



More News 

हिसार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, एडीजीपी की टीम ने हुक्का बार में छापा मारकर पढ़ने वाले छात्रों सहित 6 को काबू |
Rohtak News : नारनौंद हल्के के सरपंच के भाई पर महम में हमला कर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा, चोरी की मोटरसाकिल छोड़ बदमाश फरार | |

wrestlers protest latest news today: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आई शहीद भगत सिंह कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर सहित तीन जिलों के सचिव निलंबित !

हत्या प्रयास मामले में नारनौंद क्षेत्र का युवक दोषी करार |

पानी का कुंड खोदते समय मिट्टी गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल |




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us