Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

संयुक्त किसान मोर्चा का जत्था दिल्ली जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने के समर्थन में रवाना |

 Hisar news hindi today group united kisan morcha hisar district leaves support delhi wrestlers protest jantar mantar 


*बस एक ही मांग महिला पहलवानों के यौन-शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण की तुरंत गिरफ्तारी हो।खिलाड़ियों को न्याय मिले*



Hisar news Hindi today संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार के नेताओं ने जारी एक प्रेस ब्यान में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हिसार से 12 मई को महिला पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जंतर-मंतर हिसार के पांचों टोल सभी किसान-मजदूरों के सगंठन सैंकड़ो गाड़ियों का काफिला लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।दिल्ली पुलिस ने जिस प्रकार बीजेपी के इशारे पर महिला खिलाड़ियों का जो शांतिपूर्ण आंदोलन को आधी रात को टैंट उखाड़ना, घेराबंदी करके खिलाड़ियों को ढंडे मारना,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को बाल पकड़ कर घसीटने जैसी घटना,तानाशाही का उग्र रुप है वास्तव में ये देश के लोकतांत्र की हत्या है।








बीजेपी सरकार महिला खिलाड़ियों को कभी केवल हरियाणा के खिलाड़ी कभी कहती है जाट खिलाड़ी है खिलाड़ियों के प्रति ऐसे ब्यानवाजी करके देश की एकता अखंडता को तोड़ने का दुसाहस करके अपना असली चेहरा जो जात-पात के नाम पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का वो दिखा रही है। किसान आंदोलन के बाद देश में किसान मजदूर की एकता बनी है वो हम संजोकर रखेंगे और हर जंग मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। खिलाड़ियों को अकेला समझ कर तानाशाही दिखाने की कोशिश ना करें किसान-मजदूरों की पूरी ताकत महिला खिलाड़ियों के साथ है।पूरा देश महिला खिलाड़ियों के साथ है।*










काफिले में शमशेर नम्बरदार, रणबीर सिंह मलिक, दिलबाग सिंह हुड्डा लुदास, सरदानन्द राजली, सोमबीर पिलानियां, दशरथ मालिक, सत्यवान खेदड़, बलराज मलिक, कृष्ण पाली, सुधीर सिंघवा, कुलदीप पुनियां, रामबीर न्योली, हवासिंह हिंदवान, सुबेसिंह बूरा, जोहर सिंह, मुकेश घणघस डाया, राजु खरड. मुकेश मलिक, राजिव मलिक, राजूभगत सरसौद, भ्याण खाप के अध्यक्ष होशियार सिंह, भ्याण खाप के युवा अध्यक्ष नरेश भ्याण, धोला जेवरा, सितेंद्र सहारण, रामकेश नैन, कैलाश मलिक, बलवान बैनीवाल, मास्टर धूपसिंह, बाली खरड, सतबीर धायल, मास्टर महेंद्रसिंह पुनिया, कामरेड सुनिल गोरखपुरिया, सरोज बिछपड़ी, चंद्रो,अंग्रेजो, रवि सिंह चहल, महासिंह सिंधू, सोमबीर भगाना आदि शामिल रहे।


*संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us