सात मई को आयोजित की गई थी Neet exam 2023
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हांसी neet exam 2023 पास करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में Hansi city police station में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बड़सी निवासी संदीप व सत्यपाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 7 मई को neet exam 2023 आयोजित की गई थी। शिकायत के अनुसार पकड़े गए आरोपित पेपर से पहले युवकों का एक ग्रुप तैयार करते थे। Neet exam से एक रात पहले ही करीब 5-7 युवकों के ग्रुप को तैयार कर neet exam answer निकाल लिए जाते थे।
साथ ही पेपर पास होने के बाद 15-15 लाख देने की बात हुई थी। आरोपितों द्वारा परीक्षार्थियों को बताया गया था कि जो पेपर उन्हें हल करवाया गया है। कल neet exam में यहीं पेपर आएगा। गई है। परंतु जब विद्यार्थी पेपर देने के लिए परीक्षा में बैठे तो उन्हें हल करवाए गए पेपर से दूसरा पेपर हल करने के लिए दिया गया। परीक्षा खत्म होने के बाद पूरी कहानी का पर्दाफाश हुआ।
हांसी शहर थाना पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर ही मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपितों द्वारा परीक्षार्थियों के साथ धोखाधड़ी की। फिलहाल आरोपितों द्वारा किसी युवक से पैसे लेने की भी बात सामने नहीं आई है। गिरफ्तार आरोपितों में से संदीप अध्यापक है। जबकि सत्यपाल ईंट भट्ठे के कार्यालय में काम करता है। संदीप ही पेपर साल्व करवाता था ।
दोनों आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया
पुलिस प्रवक्ता सुभाष ने बताया कि पेपर लीक कर neet exam पास करवाने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पेपर लीक नहीं हुआ है। आरोपितों द्वारा कोई दूसरा पेपर हल आउट करवाया गया था। आरोपितों द्वारा जो पेपर परीक्षार्थियों को दिया गया था, परीक्षा में वह पेपर न आने पर परीक्षार्थियों द्वारा बात का खुलासा हुआ है। अभी दोनों आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

