Sirsa news today Jam on Delhi-Bathinda National Highway in Sirsa, farmers upset due to non-purchase of mustard
सरसों के टोकन बन्द करने को लेकर किसानों ने लगाया जाम
अब तक न्यूज, सिरसा
अनाज मंडी ओढा में सरसों के टोकन ना काटे जाने के रोष स्वरूप किसानों ने नैशनल हाईवे नंबर 9 पर जाम लगा दिया। जो कि करीब 20 मिनट तक जारी रहा। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से बातचीत की फिर मार्केट कमेटी के सचिव से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि टोकन शुरू कर दिए गए हैं तो किसानों ने धरना उठा लिया। गांव नुहियांवाली के किसान प्रेम ज्याणी ने बताया कि सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने कहा कि सरसों की ट्राली के साथ ही गेट पास मिलेगा तो किसानों में रोष प्रकट हो गया और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। किसान रामकुमार का कहना है कि कर्मचारी किसानों को बिना मतलब परेशान कर रहे हैं।
जब सरकार के आदेश हैं कि टोकन काटे जाए तो किसान टोकन कटने के बाद ही तो सरसों लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी कछुआ चाल से काम कर रहे हैं जिस कारण किसान भूखे प्यासे मंडी में कई दिनों से बैठे है। आज शुक्रवार को जितने भी किसान लाइन में लगे हैं उन सब के टोकन आज ही काटे जाएंगे। उसके बाद जैसे ही किसान सरसों लेकर आएंगे उन सबकी सरसों खरीदी जाए।
इस सम्बन्ध में परचेजर राजकुमार से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि किसानों के अब तक करीब 250 टोकन काट दिए गए हैं और 11 मई को 13000 कुंटल सरसों की खरीद की जा चुकी जाएगी।

