Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

चार गांव के लोगों का फैसला मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे !

  hindi news haryana decision people four villages showed black flags Chief Minister


बेगू शाहपुर सहित चार गांव के लोगों का फैसला मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे

अब तक न्यूज, सिरसा


सिरसा जिले के नजदीकी गांव शाहपुर बेगू के ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व सरपंच लीलू राम, भजन लाल, जिला पार्षद जगदीश भाटिया, सुखविंदर सिद्धू, हरविंद्र संधू, संजीव कुमार, नरेश कुमार, संदीप कुमार, निर्मल सिंह, मलकीत सिंह मौजूद थे। इस बार मीडिया से बातचीत में गांव के लोगों ने बताया कि गांव शाहपुर बेगू से एक अलग पंचायत शाह सतनामपुरा बनाई गई है जिसके चलते ई दिशा में गांव बेगू सभी कार्य बंद हो गए हैं। यानी शाहपुर बेगू की रजिस्ट्री, इकरारनामा, किरायानामा, केसीसी करवाने का कार्य बंद कर दिया गया है जिसके चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।








 बार- बार अधिकारियों को गुहार लगाने के बावजूद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। 16 महीने से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते अब निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय सिरसा जिला में कार्यक्रम के दौरान गांव शाहपुर बेगू सहित चार गांव के लोग सीएम हरियाणा को काले झंडे दिखाएंगे। इसलिए चाहे उन्हें गिरफ्तार ही क्यों न होना पड़े इसके लिए भी वे तैयार हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कल 13 मई सुबह 4 गांवों के लोग गांव शाहपुर बेगू में एकत्रित होंगे और तय की गई विरोध नीति के अनुसार सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए रवाना होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us