Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, अलग अलग अस्पतालों में भर्ती छात्र |

 current Haryana news School bus full of students overturned, students admitted in different hospitals


ग्रामीणों ने घायल बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया


सिरसा केसरी | सिरसा


डबवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कूल बस लपट गई। जिससे बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। स्कूल वैन के पलटने की सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और उसके शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पतालों में भर्ती करवाया। इसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 




रिश्वत के मामले में ग्राम सचिव की जमानत याचिका 'खारिज







जानकारी के अनुसार ईस्टवुड स्कूल डूमवाली बठिंडा की स्कूल वैन प्रतिदिन डबवाली क्षेत्र के गांव से बच्चों को स्कूल तक ले जाने के लिए लगाई गई है। प्रतिदिन की तरह आज सुबह भी स्कूल वैन में कई गांव के बच्चों को बैठाकर लोहगढ़ से बडिंग खेड़ा की ओर रवाना हुई। कुछ दूरी पर जाकर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और इसके चलते वैन पलट गई। स्कूल के बच्चों से भरी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आस-पास के गांव आग की तरह फैल गया। 





हिसार आते समय गृहमंत्री का थाने में छापा, एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, गृहमंत्री के एक्शन से हिसार-जींद जिले के पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप |


MDU Rohtak के हॉस्टल में युवक की हरकतों से परेशान होकर दीक्षा ने लगाया था फंदा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज |






जैसे ही अभिभावकों को ईस्टवुड स्कूल की वैन का दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला तो वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पलटी वैन को देखकर शीघ्रता दिखाते हुए उसके शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों को देखकर लोगों ने उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया। वही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल वैन ड्राइवर ने कोई नशा किया हुआ था। इसके चलते यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा स्कूल प्रशासन को दुर्घटनाग्रस्त वैन के बारे में जानकारी से अवगत करा दिया गया है। हादसे को लेकर पुलिस भी छानबीन कर रही है।



Jind : अपहरण करके फिरौती वसूलने का आरोपी 5 दिन के रिमांड पर


2016 में की गई घोषणाओं का श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री - MLA



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us