Hisar news Hindi today student private school in nearby village of Hisar district attacked with knife, attacker escaped from spot
स्कूल से घर आ रहे छात्र पर रास्ते में हमला
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले के नजदीकी गांव तलवंडी राणा में शुक्रवार को दिनदहाड़े 11वीं कक्षा के छात्र पर करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, गंभीर रूप से उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना हिसार पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज करें जांच शुरू कर दी है फिलहाल हमलावर युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तलवंडी राणा निवासी रितिक गांव के ही सेंट फ्रांसिस स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर को जब स्कूल की छुट्टी हुई तो रितिक अपने साथियों के साथ स्कूल से घर आ रहा था कि रास्ते में चार-पांच युवकों ने रितिक को घेर लिया। रितिक ने आरोप लगाया कि उसे गिरने वाले चार पांच युवकों में से एक युवक ने पहले उसे थप्पड़ मारा और उसके बाद अन्य युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पेट में चाकू घुटने का प्रयास किया लेकिन उसने चाकू मारने वाले युवक को काबू कर लिया उसके बाद अन्य हमलावर युवकों ने उसके पीछे जाम में चाकू से कई वार कर दिए। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने के लिए भागे तो हमलावर युवक वहां से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। वहीं हमले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र रितिक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में ऋतिक ने बताया कि हमलावर छात्रों में से 2 छात्र सरकारी स्कूल की वर्दी पहने हुए थे।

