Today Fatehabad news Half a dozen trees cut for encroachment on Panchayati land
भट्टकलां गांव किरदान में काटे दिए हरे पेड़।
Ab Tak न्यूज भट्टकला
खंड के गांव किरदान में कब्जा धारियों ने पंचायती जमीन पर कब्जा करने के मकसद से हरे वृक्षों पर बिना अनुमति के जेसीबी चलाकर हरे वृक्षों को काट डाला। इस बारे में ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से मिलकर अवैध कब्जाधारियों व हरे वृक्ष काटने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस बारे में ग्रामीण पालाराम, सज्जन कुमार, गोपी राम, संदीप कुमार, सुनील, अमित, जितेंद्र सहित अनेक ग्रामीणों ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की मंशा से वहां पर खड़े आधा दर्जन के करीब हरे वृक्षों को बलि चढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व से ही
इन प्लाटों पर कब्जा करने की मंशा से गांव के ही एक व्यक्ति चिरंजीलाल ने यहां ईंटे डलवा कर उक्त जमीन को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्लाटों में पंचायत के हरे पेड़ों को भी कटवा डाला है जिससे जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ पंचायत को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि इस बारे में वीरवार को खंड कार्यालय में भी इसकी शिकायत की गई है परंतु कार्रवाई ना होने पर क्षुब्ध ग्रामीण जिला उपायुक्त से शिकायत की है। इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भजनलाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत प्रभाव से खंड कार्यालय के कर्मचारियों को मामले की जांच के लिए मौके पर भेज दिया है।

