Rohtak news Haryana introduced unknown woman to family
अब तक न्यूज | रोहतक
हरिओम सेवा दल रोहतक ने शुक्रवार को अनजान महिला को उसके परिवार से मिलवाया। सेवादल के महासचिव अश्विनी पाहवा ने बताया की इस अनजान महिला को एंबुलेंस मेडिकल में भर्ती करवाया गया। जब महिला की मानसिक स्थिति ठीक हुई तो उसने अपना नाम पता बता दो संस्था के सदस्यों ने महिला के परिजनों से संपर्क साधा और सकुशल उनके हवाले कर दिया।
महिला की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार आया और महिला को मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया। जिसे हरिओम सेवादल के सेवादार सेवादल सेक्टर 4 आश्रम में रखा गया। सेवादल सेवादारों द्वारा काउंसलिंग करने पर महिला ने अपना नाम विमला धर्मपत्नी अर्जुन सिंह पता गांव पटवारी जिला झुंझुनू बताया। इस पते पर प्रशासन के माध्यम से इनके लड़के धर्मेंद्र से बात हुई उन्होंने बताया कि विमला बिना बताए घर से निकल गई थी इसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन पता नहीं चला सेवादल आश्रम से फोन आने पर परिवार वाले सभी बहुत खुश हुए और सेवा दल का आभार व्यक्त किया और उनका लड़का धर्मेंद्र इन्हें लेने आया सेवादल ने विमला को उनके पुत्र को सौंप दिया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अश्विनी पाहवा, सतीश मोगिया, राजकुमार कुरड़ा, सेवादार पूजा आदि उपस्थित रहे ।

