Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

टार्चर करने के तीन साल पुराने मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड

 

today Haryana news head constable suspended in three year old case of torture


Ab Tak News :कुरुक्षेत्र 

पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र को खरना के एक किसान के खिलाफ पत्र जारी कर आरोपित हेड कांस्टेबलों नशा तस्करी का केस दर्ज कर पुलिस अपराध अन्वेषण शाखा- एक में टार्चर करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने दो हेड कांस्टेबल को संस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। यह मामला तीन साल पुराना है। इस मामले पर आइजी अंबाला रेंज सिवाश कविराज की ओर से जांच करने के बाद रिपोर्ट डीजीपी पीके अग्रवाल को भेजी गई थी। 








इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए डीजीपी की को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया की ओर से पुलिस अपराध अन्वेषण शाखा एक के तत्कालीन हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह और हेड कांस्टेबल भजन सिंह को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी मामले में तत्कालीन पुलिस उप अधीक्षक ममता सौदा पर लगाए आरोप आइजी रिपोर्ट में निराधार बताए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us