Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

निजी स्कूल में शिक्षक ने जहर खाकर दी जान, स्कूल संचालक सहित छः के खिलाफ केस दर्ज |

 Today Haryana news teacher died by consuming poison in private school


अब तक न्यूज, बाढड़ा

 बाढड़ा स्थित निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापक ने शुक्रवार को स्कूल में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने स्कूल मालिक सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।‌




मृतक के बेटे ने संचालक सहित छह को बताया जिम्मेदार


• मृतक शिक्षक के पास से पुलिस को मिला सुसाइड नोट

निमड़ बडेसरा निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बाढड़ा के एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत थे। निखिल के अनुसार उसके पिता ने बताया था कि उक्त स्कूल के मालिक ने उसके वेतन के करीब डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए है और उससे करीब 15 लाख रुपये भी ले रखे हैं। जब वह स्कूल मालिक से रुपये मांगता है तो वह उसे धमकी देता है।








 भिवानी जिले के एक गांव निवासी उसकी बुआ के बेटे ने भी उसके पिता से करीब 20 लाख रुपये उधार लिए हुए हैं। वह भी उसके पिता को रुपये वापस नहीं कर रहा था। उसका ताऊ ताई, ताऊ का बेटा व पुत्रवधू भी जमीन को लेकर उसके पिता के साथ झगड़ा करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे उसके पास स्कूल से फोन आया कि उसके पिता बीमार है। और उन्हें अस्पताल में ले जा रहे हैं। वह तुरंत अस्पताल में पहुंचा। तब उसे पता चला कि उसके पिता ने इनसे परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। वे उसे उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us