Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

काउंसलिंग के लिए लाई नाबालिग को जबरन छुड़ा ले गया अज्ञात युवक |

 Today Fatehabad news Unknown youth forcibly rescued minor brought for counseling


अब तक न्यूज, फतेहाबाद :

 जीटी रोड स्थित सीडब्लयूसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार देर शाम को एक अज्ञात युवक द्वारा काउंसलिंग के लिए लाई नाबालिग लड़की को जबरन छुड़ा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप यह भी कि लड़की को कार से वापस उतार रही सखी वन स्टाप सेंटर की काउंसलर को कार से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपित पर हत्या का प्रयास, अपहरण करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।





पुलिस को दी शिकायत में सखी वन स्टाप सेंटर की काउंसलर ने बताया कि पिछले माह फतेहाबाद के साथ लगते क्षेत्र से नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस बीच नावालिग लड़की को कार से वापस उतार रही सखी वन स्टाप सेंटर की काउंसलर को कार से मारी टक्कर, जिससे वो घायल हो गई। 






पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन नाबालिग ने अपने स्वजनों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके चलते उक्त नाबालिग लड़की को वन स्टाप सखी सेंटर पर रखा गया था। शुक्रवार शाम को काउंसलिंग के लिए नाबालिग को सीडब्लयूसी कार्यालय ले जाया गया। इस दौरान उसकी काउंसलिंग की गई शिकायतकर्ता अनुसार वह काउंसलिंग के बाद लड़की को वापस वन स्टाप सेंटर पर छोड़ने जा रही थी। जब वह कार्यालय के बाहर निकली तो सड़क पर पहले से ही एक कार खड़ी थी। नाबालिग भागकर कार में जा बैठी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us