Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

जींद एसपी की चेतावनी बदमाश अपराध छोड दे या फिर जींद

Jind news today Jind SP warning scumbag should leave crime or else Jind



अब तक न्यूज जींद / साहिल भनवाला 

 जींद के कई व्यापारिक सामाजिक संगठनों ने घंटाघर चौक के पास की सेठों वाली धर्मशाला में एसपी सुमित कुमार पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे साफ कर चुके हैं कि अपराधियों को जींद छोड़ना पड़ेगा या फिर अपराध छोड़ना पड़ेगा। एसपी ने कहा कि व्यापारी अमन और शांति से अपना कार्य करें। व्यापारियों को यह भी भरोसा दिलाया कि जिला जींद में अपराधी नाम की कोई चीज नहीं होगी। उनका कर्तव्य बनता है कि वे जींद के लोगों को पूरी सुरक्षा प्रदान करें।








व्यापारियों को हरसंभव इसमें व्यापारियों को सहयोग सहयोग का आश्वासन करना होगा। व्यापारियों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों व आफिसों में कैमरे लगाए हुए हैं। एक कैमरा रोड को पूरी तरह कवर कर बाहर अवश्य लगवाएं। इससे अपराध पर अंकुश लग सकता है तथा भीड़भाड़ वाली मार्केटों में जो जाम लगते हैं। उन मार्केटों में व्यापारी अपनी मर्जी से रास्ता खुला करने की व्यवस्था करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। शहर में पीसीआर व राइडर बढ़ाने का भी कार्य किया जाएगा तथा व्यापारियों की मांग के अनुसार जींद सिटी रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास भी बाइक राइडर भी लगाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us