Hisar News Today in HindiAnticipatory bail plea rejected in one crore 16 lakh fraud case
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
कनाडा भेजकर 20 युवाओं को नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.16 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार अमृतसर के छेहरटा के रहने वाले प्रवीन कुमार की तबीयत में सुधार होने पर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं इसी मामले में छेहरटा के रहने वाले जितेंद्र ने अग्रिम जमानत था। के लिए हिसार सेशन कोर्ट में याचिका लगाई थी। जो अदालत ने खारिज कर दी है।
जितेंद्र को प्रवीन कुमार ने इनके गांव में ही एक प्लाट खरीदने के लिए करीब 20 लाख का बयाना दिया था। इस मामले में जितेंद्र की संलिप्तता भी सामने आई थी। गौरतलब है कि पुलिस ने प्रवीन कुमार को धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया था। इस मामले में हिसार की एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस की अब तक की जांच में सात पीड़ित जांच में शामिल हुए थे। जांच में सामने आया था कि आरोपित प्रवीन झूठ बोलकर लोगों से धोखाधड़ी करता था।
मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |
यह खुद को पंजाब के एक एडीजीपी का सगा भाई बताता था। कहता था कि एडीजीपी की पुत्रवधु के कनाडा में डेयरी और मुर्गा फार्म सहित कुछ अन्य काम भी है। उन्हें नौकरी के लिए युवाओं की जरूरत है। शहर की एक कंसल्टेंट कंपनी ने आरोपित प्रवीन कुमार से संपर्क किया था। प्रवीन ने कनाडा भेजकर नौकरी लगवाने के लिए प्रति युवक 18 लाख रुपये लगेंगे। आरोपित ने कुल 1.16 करोड़ रुपये हड़प लिए थे।

