Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

हांसी के नजदीकी गांव में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, गांव की महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज |

hisar news hindi today suiside case hansi village


अब तक न्यूज, हांसी / सुनील कोहाड़

  हांसी के नजदीकी गांव ढाणा कलां में एक व्यक्ति ने अपने खेत में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हास्य के नागरिक हॉस्पिटल में भिजवा दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर गांव की ही एक महिला और उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। 







पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि उसकी मां राम भाई का स्वर्गवास सन 2021 में हो गया था और पिता ईश्वर सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं अपने चारों बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता की सुपर सिंह से गांव की ही भतेरी ने सन 2018  2 लाख 10 हजार रुपए ब्याज दर लिए थे।‌ दिया गया समय पूरा होने के बाद जब उसके पिता ने भतेरी पत्नी प्रेम फौजी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगी। देवेंद्र ने बताया कि नवंबर 2022 में वह अपने पिता के साथ भतेरी के घर पैसे मांगने के लिए गए तो भतेरी ने अपने लड़के विकास उर्फ विक्की के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज की और ब्याज पर लिए कैसे देने से साफ मना कर दिया। जिसके कारण उसका पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 






मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि उसका पिता खेत में गया था जब वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटा तो वह अपने पिता को देखने के लिए खेत में पहुंच गए। जाकर देखा तो क्यूल के पास उसका पिता का शव पड़ा हुआ था। देवेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि भतेरी द्वारा रुपए वापस न करने को लेकर उसका पिता मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर भतेरी और विकास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us