Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का इनाम:डीसी

Haryana news Rewari reward of 1 lakh will be given for giving information about female feticide:


 

-गर्भधारण पूर्व लिंग चयन व प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण कराने पर है कैद व जुर्माने का प्रावधान : डीसी
Ab Tak News, रेवाड़ी, 7 मई

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों की सही सूचना देने वालों को सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक का ईनाम दिया जाएगा। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
  डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को ऐसे परिवारों पर नजर रखने को कहा गया है कि जिनके द्वारा प्रसव पूर्व भ्रूण लिंग जांच करवाने अथवा कन्या भ्रूण हत्या करवाने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं के आधार पर कन्या भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाएं जाएगें और गैर कानूनी भ्रूण व लिंग जांच करने वाले अस्पतालों व डॉक्टरों पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके।








  डीसी ने कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत पंजीकृत सेंटर संचालक व डॉक्टर द्वारा पहली बार गर्भधारण पूर्व लिंग चयन और प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण संबंधी जुर्म करने पर 3 साल की कैद और 10 हजार रुपए जुर्माना तथा इसके उपरांत पुन: जुर्म करने पर 5 साल कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है। पति/परिवार के सदस्य या लिंग चयन के लिए उकसाने वाले व्यक्ति के लिए एक्ट में पहले अपराध पर 50 हजार रुपए तक के जुर्माने के साथ 3 साल तक की कैद तथा इसके उपरांत पुन: अपराध करने पर एक लाख रुपए तक जुर्माने के साथ 5 साल तक की कैद का प्रावधान एक्ट में किया गया है।










लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर करने होंगे सामूहिक प्रयास : डीसी
डीसी इमरान रजा ने जिलावासियों से रेवाड़ी जिले के घटते लिंगानुपात को बढ़ाकर जिला को लिंगानुपात के मामले में पहले पायदान पर लाने का आह्वान किया है। रेवाड़ी जिले का कम लिंगानुपात समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है। लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां अनमोल हैं और इन्हें भी दुनिया में आने का पूरा हक है। उन्होंने कहा कि केवल बालिका दिवस व महिला दिवस मनाने से कन्या भ्रूण हत्या समाप्त नहीं होगी। इसके लिए हम सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिस दिन हम अपनी बेटियों को बेटों के बराबर समझने लगेंगे, उस दिन कन्या भ्रूण हत्या अपने आप रुक जाएगी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक कानूनी अपराध होने के साथ-साथ सामाजिक अपराध भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us