Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

एस.बी.एस. स्कूल माढ़ा में 3 हजार लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, जींद के मशहूर डॉक्टर डॉ सुरेश जैन और डॉ मीनाक्षी जैन ने दी सेवाएं |

 Haryana news Hisar 3 thousand people got health checkup done in SBS School Madha 

 जैन तेरापंथ की तरफ से एसबीएस स्कूल में लगाया गया मुफ्त मेडिकल जांच कैंप

 



अब तक न्यूज, नारनौंद / सुनील कोहाड़ ( 


एसबीएस स्कूल माढ़ा शिक्षा के साथ-साथ खेलो सहित समाज के ताने-बाने में भी अपनी अलग ही छाप छोड़ रहा है। स्कूल के छात्र जहां परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहरा रहे हैं तो वही स्कूल के स्पोर्ट्स प्लेयर खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को स्कूल में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। ‌ इस कैंप में ग्रामीण अंचल के करीब 3000 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। ‌








एस.बी.एस. स्कूल माढ़ा में रविवार को जैन तेरापंथ जींद के द्वारा मुफ्त मैडिकल जांच कैंप लगाया गया। इस कैंप में बच्चों के डॉक्टर सुरेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमल गर्ग, ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉ अनिल जैन व सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र गोयल के द्वारा गांव माढ़ा व आस-पास के गांव से 3 हजार मरीजों का मुफ्त में चेकअप किया गया व मुफ्त में दवाइयां दी गई । डॉ सुरेश जैन ने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्र से ही हैं तथा वे इस तरह के कैंपों का आयोजन करते रहते हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिल सके।










 स्कूल के संचालक सुनील चहल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे मरीज है। जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होते और कुछ लोग अधिक आर्थिक तंगी के कारण शहर में जाकर अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। उनके लिए इस तरह के कैंप संजीवनी बूटी साबित होते हैं । क्योंकि कैंप में उनके स्वास्थ्य की जांच तो की ही जाती, उसके अलावा डॉक्टरों की अच्छी टीम के द्वारा उनका उपचार भी किया जाता है।  इसके साथ साथ  दवाइयां भी मुफ्त में मिल जाती हैं। क्योंकि आज के आधुनिक युग में दवाइयों की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर आदमी उसे खरीद नहीं पाता। समाज सेवा करने वाले डॉक्टरों को पता होता है कि असल में उन दवाइयों की कीमत इंसान की जिंदगी के आगे कितनी कम होती है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा मिल पाता है।  






गांव माढ़ा में जन्मे हैं डॉक्टर सुरेश जैन

 डॉ सुरेश जैन का जन्म  गांव  माढा में ही सेठ खजांची के घर जन्म लिया था। खजांची सेठ के ‌दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा डॉक्टर सुरेश जैन जो कि जींद में बच्चों का हॉस्पिटल चलाते हैं। जबकि खजांची सेठ का छोटा लड़का है सुभाष चंद्र हांसी में कपड़े की दुकान चलाता है। ‌ गांव में एक छोटी ही करियाणा की दुकान चलाने वाले सेठ खजांची ने अपने जीवन की सारी कमाई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने में लगा दी। जिसकी बदौलत डॉक्टर सुरेश जैन का नाम जींद शहर नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी काफी मशहूर है। डॉक्टर साहब ने बताया कि इससे ज्यादा मेरे लिए और क्या खुशी हो सकती है कि आज मैं इस काबिल हो गया कि अपने गांव के बिमारी से ग्रस्त लोगों का सही तरीके से उपचार कर सकता हूं।  इस अवसर पर गांव के सरपंच दीपक यादव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अजीत सिंह, पूर्व सरपंच जगदीश फौजी, सेठ खजांची, रामकिशन, संदीप, नरेंद्र, सतबीर, मनफूल, सुरेंद्र,  सुभाष, दीपक आदि मौजूद रहे थे।







गांव के प्राइमरी स्कूल से पढ़कर की जिंदगी की शुरुआत

डॉक्टर सुरेश जैन ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी स्कूल से हासिल की थी। जब वो अपने हम उम्र बच्चों के साथ गांव की गलियों में किलकारियां मारकर खेलते थे। गांव में पहुंचने पर वह सारी यादें ताजा हो गई। डॉ सुरेश जैन ने बताया कि गांव का माहौल ‌ आज भी पहले ही जैसा है क्योंकि गांव के भाईचारे के आगे शहरों की चौक चौकबंद काफी ठीक ही नजर आती है। क्योंकि शहर के लोग केवल अपने काम से मतलब रखते हैं जबकि गांव के लोग एक दूसरे के साथ सुख दुख में मिलकर कठिन से कठिन कार्य को भी आसान कर देते हैं। ‌



मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |

प्रदर्शन करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ कूच करने के लिए माननी होंगी ये शर्तें ।


सड़क पर धंसी ट्राली, लोगों में खौफ


सतरोल खाप का ये फैसला बना पूरे देश में चर्चा का विषय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us