Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क निर्माण कार्य, सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरतने का लगाया आरोप |

 current Hindi news Villagers stopped road construction work in Sirsa 


अब तक न्यूज, ओढां, राजू ।

 गांव ओढां से कालांवाली तक बन रही सड़क का लेवल सही न होने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने कार्य बंद करवा दिया। ग्रामीण गुरजंट सिंह सहु, सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह, भोला सिंह, बलदेव सिंह व जयवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ओढां से कालांवाली तक सड़क बन रही है। निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसके कारण उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया है जब तक सही मापदंडों के आधार पर सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है तब तक वह लीपापोती नहीं करने देंगे। 






उन्होंने कहा कि पत्थर के ऊपर से मिट्टी साफ किए बिना ही उस पर बजरी डाली जा रही है। इस बात पर एसडीओ व जेई ने कहा कि एस्टीमेट के अनुसार ही सड़क बन रही है। अब अगर कहीं पानी खड़ा होता है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं। इस बात पर लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक इसका लेवल सही नहीं किया जाता, तब तक वे कार्य शुरू नहीं होने देंगे। काफी देर तक चली बातचीत उपरांत सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह ने एसडीओ को सुझाव देते हुए कहा कि जहां पानी खड़ा होता है वहां सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण करवाया जाए। इस सुझाव पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि वे इसका एस्टीमेट बनाकर भेजेंगे ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us