Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

दो महीने से लापता मंदबुद्धि व्यक्ति को परिजनों से मिलवाया !

 Haryana Hisar news Retarded person missing two months introduced family

दो माह से लापता नेपाल के व्यक्ति बिजेद्र हजारी को हिसार के भूमि आश्रम के संचालको ने उनके परिजनो से मिलवाया, परिजनों के आंसू नही रुक पाए

 
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

हिसार के अनाज मंडी स्थित भूमि आश्रम  ने दो माह से लापता नेपाल के एक 40 वर्षीय मंदबुद्धि बिजेद्र हजारी ब्रहमपुरी नेपाल व्यक्ति को उनके परिजनो से मिलवाया है। परिजनों नेपाल से हिसार में आकर 40 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर नेपाल ले गए है। भूमि बताया जा रहा है कि  नेपाल का व्यक्ति मंदबुद्धि व्यक्ति होने के कारण वह हिसार के  सेक्टर 14 व सुंदर नगर व ऋषि नगर कालोनी में घरो के घुम रहा था और अजाने में लोगों के घरो में घुस रहा था।  पुलिस कर्मी गुरुमीत 112 नंबर पर तैनात है उनके  पास काल आई कि एक अजान व्यक्ति यहा घुम रहा है यहा घरों में घुस रहा है। पुलिस कर्मचारियो ने भूमि आश्रम के सचालको से संपर्क किया और इस अंजाम व्यक्ति के बारे में बताया। भूमि आश्रम के मैनेजर कहा कि इस व्यक्ति को यहा आश्रम में ले आओ। इस व्यक्ति के शरीर पर चौटो के निशाना थे आश्रम मे उसका ईलाज किया और उसे खाना दिया गया और वही पर ही रखा गया।


















मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि एक महीने के बाद बिजेद्र हजारी को अपनी यारदास्त ताज हो गई उसने कहा कि मुझे भर्म पुरी जाना है। बाद मे उन्होने ब्रहमपुरी नेपाल में संपर्क किया तथा इसकी वीडियों व फोटो को काठमाडू नेपाल में वायरल कर दिया। वीडियों व फोटो पहुचने के बाद परिजनो को पता चला और वे हिसार खुशी का मारे रोने लगे। परिजनों ने आश्रम संचालकों को बताया कि बिजेद्र हजारी की मौत हो चुकी है ऐसे में उन्हें पता चला कि बिजेद्र जिंदा है उनकी आंखो से आंशू रुक नही पाए। बिजेद्र के परिजन हिसार के भूमि आश्रम में पहुचे और आश्रम सचालकों ने बिजेद्र हजारी को पुलिस की मौजूदगी में कागजी कार्यवाही करके सुरक्षित उनके हाथो में सुपुर्द कर दिया।

















नेपाल से बिजेद्र के पिता बेज नाथ हजारी उनकी धर्मपत्नी प्रीति साथ दामाद संदीप पासवालन हिसार के भूमि आश्रम में पहुचे और बिजेंद्र को देखकर उनकी आंख नम हो गई। उन्होंने भूमि आश्रम के संचालको का आभार व्यक्त किया है। परिजनो ने बताया कि मद बुदि के होने के कारण बिजेंद्र घर से निकल गया इसके बाद वह दो माह से लापता था। उन्होने बताया कि गौरखपुर छतीगढ नेपाल में ढूढने का प्रसाय किया था परतु यह नही मिला था। इस दौैरान आश्रम संचालको की और से इस खुशी के अवसर मिठाईया बांट कर खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि भूमि आश्रम के संचालक इससे पहले 260 बिछडे लोगों को उनके परिजनों तक पहुचा चुके है। इस अवसर मैनेजर मुकेश कुमार, पुलिस कर्मचारी गुरमीत सिंह, सुंदर नगर जयराम चावला, बलबीर, नरेश जिंदल, निशा, वेद प्रकाश डा. सुनील मौजूद थे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us