Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत, एक गंभीर |

 Haryana Sonipat news Bike riders fired bullets on two youths returning from marriage ceremony



अब तक न्यूज, सोनीपत / विनोद कुहाड़


सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ में दो दोस्तों के साथ करीब 1 सप्ताह पहले कहासुनी हो गई थी। उनकी यह कहासुनी उनकी जान पर भारी पड़ जाएगी यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था जब दोनों दोस्त एक शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार 6 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया और जितेंद्र उर्फ जीतू का उपचार शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 









गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ में शादी समारोह चल रहा था। सूरज और जितेंद्र उर्फ जीतू के घर भी शादी में शामिल होने का निमंत्रण आया हुआ था। इसलिए वो दोनों दोस्त भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंच गए। शनिवार दोपहर बाद जब यह शादी समारोह से वापस अपने घर आ रहे थे। तो 2 बाइकों पर सवार होकर करीब 6 युवक आए और उन दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र उर्फ जीतू की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया।






बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद शुरू

मृतक सूरज और उसके साथी जितेंद्र उर्फ जीतू का गांव के ही युवकों के साथ बाइक खड़े करने को लेकर करीब 1 सप्ताह पहले झगड़ा हो गया था यह झगड़ा उनकी जान ले लेगा यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस को घटनास्थल से 9 खोलकर कारतूसों की बरामद हुई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर बदमाश इन दोनों दोस्तों से कितने रंजिश रखते थे और हर हाल में इनकी जान लेना चाहते थे। 








पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज करने व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌ एएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर अधिक से अधिक सबूत बताए जा रहे हैं। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Hisar Excellency the President's visit : महामहिम राष्ट्रपति का हिसार दौरा, दौरे को लेकर सिक्योरिटी, प्रोटोकोल तथा फ्लीट रिहर्सल आयोजित |


मंत्री ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश : अधिकारी निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को तेजी से करवाएं पूरा |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us