Ab Tak news Haryana
हरियाणा के 56 साल के राजनीतिक इतिहास बड़ा ही रोचक रहा है। इतिहास में अब तक पांच राजनेता मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं लेकिन अब तक के इतिहास में कोई भी उपमुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। हरियाणा में पहली बार सन 1967 को वीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री के पद के रूप में शपथ ली और उनकी सरकार में चांदराम पहले उप मुख्यमंत्री बने लेकिन वह 8 महीने तक उप मुख्यमंत्री बने रहे। उसके बाद हरियाणा में डॉक्टर मंगलसेन और बनारसी दास गुप्ता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने है। लेकिन यह दोनों भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उसके बाद चंद्रमोहन बिश्नोई उपमुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। लेकिन अकाउंट में नाम आने के बाद उन्होंने उप मुख्य उपमुख्यमंत्री के पद छीन गया। दुष्यंत चौटाला 2019 का विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में पूछे और भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने।
सन 1967 में पंडित भगवत दयाल शर्मा दूसरी बार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनाएं और जब स्पीकर पद का चुनाव का वक्त आया तो कांग्रेस के 17 विधायकों ने चौधरी चरण राम के नेतृत्व में बगावत कर दी क्योंकि इससे पहले कि सरकार में चांद राम का नाम मंत्रिमंडल में नहीं आया और ना ही इस बार। जिसके कारण पंडित भगवत दयाल शर्मा की सरकार महज 12 दिन में ही गिर गई। हरियाणा विशाल पार्टी ने कांग्रेस के बागी विधायक के सहयोग से सरकार बनाई और राव वीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री चुने गए और चांदराम को प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चांदराम 24 मार्च 1967 से लेकर 2 नवंबर 1967 तक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे।
उसके बाद सन् 1977 में आप काल के बाद भारतीय जनसंघ, भारतीय क्रांति दल, कांग्रेस फार डेमोक्रेसी और कांग्रेसी ओ ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया। सन 1977 के चुनाव में जनता पार्टी ने प्रदेश की 90 सीटों में से 75 सीटों पर जीत हासिल की और मुख्यमंत्री का चेहरा रहे चौधरी देवीलाल को मुख्यमंत्री बना दिया। पांच बार रोहतक विधानसभा से विधायक चुने जाने वाले डॉक्टर मंगल सिंह जो कि जनसंघ के बड़े नेता थे। उनको चौधरी देवीलाल की सरकार में 21 जून 1977 को उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नगर 28 जून 1979 तक ही मुख्यमंत्री के पद पर केवल 2 साल 71 दिन ही बनने में कामयाब रहे। सन 1987 का विधानसभा चुनाव भाजपा और लोकदल ने मिलकर लड़ा और पूर्ण बहुमत हासिल करने पर चौधरी देवीलाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और उनके सरकार में बनारसी दास गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया। बनारसी दास गुप्ता ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में 20 जून 1987 को शपथ ली थी और 2 दिसंबर 1989 तक मुख्यमंत्री रहे।
हरियाणा के चौथे उपमुख्यमंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई ने पहुंचने में सफलता हासिल की। सन 2004 के विधानसभा चुनाव कांग्रेश ने पूर्व मुख्य मंत्री चौधरी भजन लाल के नेतृत्व में लड़ा था और कांग्रेसी 67 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। केंद्रीय नेतृत्व में मुख्यमंत्री पद के लिए तत्कालीन सांसद चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम की घोषणा कर दी और हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री बने। जब पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल और उसके बेटों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इसका विरोध किया तो भजनलाल परिवार को शांत करने के लिए उनके बड़े बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में सन् 2005 में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन चंद्रमोहन बिश्नोई ने उप मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए धर्म परिवर्तन कर अनुराधा बाली उर्फ फिजा से प्रेम विवाह कर लिया और विवाद के चलते उनका उपमुख्यमंत्री पद छिन गया। ऐसे में चंद्रमोहन बिश्नोई 15 मार्च 2005 से लेकर 7 दिसंबर 2008 तक करीब 3 साल 267 दिन तक ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने रहे।
2019 के चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और भाजपा ने जननायक जनता पार्टी से गठबंधन कर दूसरी बार मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। मनोहर लाल खट्टर की दूसरी पारी में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जो कि अब तक के इतिहास में सबसे कम उम्र के उप मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 27 अक्टूबर 2019 को दुष्यंत चौटाला ने 31 वर्ष की आयु में हरियाणा प्रदेश के पांचवें उप मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री ki post par साडे 3 साल से अधिक समय बिता चुके हैं और अगर वह कार्यकाल पूरा करते हैं तो हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई उपमुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगा| लेकिन यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि दुष्यंत चौटाला अपना कार्यकाल पूरा कर पाते हैं या नहीं या उससे पहले ही भाजपा-जजपा गठबंधन टूट जाएगा ?
more news Today
Jind survey report : बेमौसमी की बारिश से जींद जिले में 260 एकड़ में 25% से अधिक नुकसान | एक लाख 70 हजार 961 एकड़ में नुकसान के लिए किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत |
Ab Tak News Jind: दो बार पुलिस को चकमा देकर फरार, लितानी गांव का युवक 12 साल से बाबा बनकर पुलिस को देता रहा चकमा, चढ़ा जींद पुलिस के हत्थे | हिसार, जींद और फतेहाबाद जिलों में दर्ज हैं 17 मामले|
फतेहाबाद में इंजेक्शन से 3 महीने के बच्चे की मौत, शादी के 19 साल बाद ivf तकनीक से पैदा हुआ था |
हिसार जिले के गांव में पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने महिला को तेजधार हथियार से काटा, पत्नी अपने प्रेमी संग अपने पति के घर के सामने रहती थी लिव इन रिलेशनशिप में |
Ab Tak News Kaithal: कैथल के गांव में सुनार की दुकान पर बैठे हैं पिता पुत्र पर फायरिंग, बेटे के लगी दो गोली, पिता के गले में लगे छर्रे |
Big breaking : हिसार जिले के गांव में कुल्हाड़ी से काटकर दंपति की हत्या, दो बच्चों की मां ने पड़ोसी युवक से कर लिया था प्रेम विवाह |
Ab Tak News : पूर्व सीएम चौटाला का भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर बड़ा ब्यान : OP चौटाला ने कहा जल्द टूटेगा गठबंधन |
Haryana political history, Haryana deputy CM political history, chandermohan Bishnoi political history, tauu devilal political history, bhajanlal political history, Bhupender hooda political history,

