current Hindi news In-laws came out in favor of player's daughter-in-law Vinesh Phogat
जींद, हिसार / सुनील कोहाड़ , साहिल भनवाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ससुराल खेड़ा बख्ता के ग्रामीण और खासकर महिलाएं और बुजुर्ग भी अब अपनी बहू के सममर्थ में उतर आये आए हैं और शीघ्र ही बड़े तामझाम के साथ दिल्ली जंतर- मंतर के लिए कूच करेंगे। उधर संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की मीटिंग हिसार के रेस्ट हाउस में हुई और फैसला लिया के 12 मई को संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की टीम दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे रेसलर खिलाड़ियों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे और 15 मई को हिसार लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार को गांव खेड़ा बखता में बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वे अपनी बहू विनेश फोगाट के साथ हैं और जब तक उसे न्याय नहीं मिलता तब तक उसके समर्थन में खड़े रहेंगे। गांव की सरपंच पूनम एवं अन्य महिलाओं ने कहा कि वे भी गांव की बहू हैं और विनेश भी बहू हैं। इसलिए हम उसे अकेला नहीं छोड़ेगें। महिलाओं ने बताया कि
जब वह अकेली जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के न्याय के लिए बैठ सकती हैं तो वे भी अपने बच्चों के साथ जंतर मंतर पर पहुंचेंगे और विनेश के फौगाट के साथ न्याय की स लड़ाई लड़ेगें। ग्रामीणों ने कहा कि र उनके गांव की बहु कितने दिनों से इंसाफ के लिए दिल्ली के जंतर- मंतर पर बैठी है। वह अपने हक के लिए धरने पर बैठी है ऐसे में हम सभी महिलाओं का फर्ज है कि उनके समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे और उनको न्याय दिलवाएं। ग्रामीणों ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका पूरा गांव जल्द ही जंतर-मंतर पर विनेश फौगाट के साथ बेमियादी धरने पर बैठ जाएगा।
*संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार 12 तारीख को दिल्ली जाएंगे और 15 तारीख को हिसार लघुसचिवालय हिसार में करेंगे प्रदर्शन-सुक्यत किसान मोर्चा, हिसार
संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार ने आज किसान रेस्ट हाऊस हिसार में मोर्च की मीटिंग की मीटिंग में महिला पहलवानों के यौन-शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की और *महिला खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा हिसार जत्था 12 तारीख को माइयड़ टोल से सुबह 8:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगा।* 11 तारीख को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बेनर तले फसल बीमा व अन्य मांगों को लेकर लघु सचिवालय हिसार में विरोध प्रदर्शन है मोर्च ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया व बड़ी संख्या में किसान-मजदूरों को प्रदर्शन में पहुचने की अपिल की।
संयुक्त किसान मोर्चा,हिसार के नेताओं ने दिल्ली पुलिस ने जिस प्रकार महिला खिलाड़ियों का जो शांतिपूर्ण आंदोलन चला हुआ है। उनका आधी रात को टैंट उखाड़ना, घेराबंदी करके खिलाड़ियों को ढंडे मारना इस तानाशाही और अलोकतांत्रिक घटना की निंदा की किसान नेताओं ने कहा की हम खिलाड़ियों के साथ ऐसी जायदती किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगे।बीजेपी सरकार महिला खिलाड़ियों को अकेला समझ कर तानाशाही दिखाने की कोशिश ना करें किसान-मजदूरों की पूरी ताकत महिला खिलाड़ियों के साथ है।
फसल बीमा,सरसों की बिक्री और पिछले दिनों आगजनी से जली हुई फसलो के मुआवजे व महिला खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा हिसार 15 तारीख को लघु सचिवालय हिसार में विरोध प्रदर्शन करेगा और आगामी आंदोलन की घोषणा करेगा।
इस मौके पर शमशेर नम्बरदार, रणबीर सिंह मलिक, दिलबाग सिंह हुड्डा लुदास, डा.करतार सिवाच, सरदानन्द राजली, हर्षदीप गिल, बलराज मलिक, कृष्ण पाली, कुलदीप पुनियां बुड़ाक, रामबीर न्योली, हवासिंह हिंदवान, सोमबीर पिलानियां, दशरथ मालिक, राजु खरड. मुकेश मलिक, राजीव मलिक, राजूभगत, नरेश भ्याण, विरेंद्र बागोरियां, धोला जेवरा, सितेंद्र सहारण, रामकेश नैन,राजेश, उमेद छान, कैलाश मलिक, दीपू मलिक, बलवान बैनीवाल, मास्टर धूपसिंह, बाली खरड, सोमबीर भगाना, सज्जन सिंह, रामपुनिया, सतपाल बूरा, अंग्रेज बूरा आदि शामिल थे।

