Today Haryana news Rohtak If cow dung is shed in drain, challan will be cut
महम में डेयरी मालिकों को नगरपालिका अधिकारी की चेतावनी
अब तक न्यूज, महम
डेयरी मालिकों ने यदि गोबर नालियों में बहाया तो नगर पालिका द्वारा चालान काटा जाएगा। नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने डेयरी मालिकों को डेयरियों में जाकर इस बात के लिए पहले चेतावनी दी है। नया सचिव द्वारा चलाए गए जागरुकता अभियान के तहत वे बड़ा गुरुद्वारा के पास स्थित डेयरियों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डेयरी संचालकों से कहा कि वो अपने पशुओं का गोबर व मूत्र इत्यादी नालियों व गलियों में बहा रहे हैं। इस तरह उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती हैं।
अकसर देखने में आता है कि पशुपालक अपने पशुओं का गोबर और मूत्र पानी के साथ गलियों में बहा देते हैं । जिसके कारण सफाई व्यवस्था तो डगमगाती ही है। इसके अलावा आसपास के एरिया में बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। गांव हो या शहर पानी की सप्लाई आते ही अपने पशु बाड़े की सफाई करने में जुट जाते हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो जागरूकता के भाव में ऐसा करते हैं जबकि शहर के लोग अपने घर में साफ सफाई रखने के लिए ऐसा करते हैं जोकि अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने चलाया अभियान
ऐसा करने से बीमारियां फैलने का खतरा मंडराता रहता है। गोबर पानी के साथ बुहाने से निकासी के लिए बनाए गए नाले अवरुद्ध हो जाते हैं। क्योंकि कुछ दूरी पर जाने के बाद गोबर नाले में नीचे बैठ जाता है जिसके कारण नाले ऑवर फ्लो होकर गंदा पानी व गोबर गलियों में फैल जाता है। नगर पालिका सचिव नवीन नांदल ने डेयर मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में पशुओं का गोबर व मूत्र गलियों में व नालियों में बहाया गया तो उसके खिलाफ नगर पालिका अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की आएगी।

