today Haryana news Kaithal Police remand will open secret of father who shot and killed his son
कैथल, अब तक न्यूज
हरियाणा के कैथल जिले के राजौंद कस्बे में दादा खेड़ा के पास ज्वैलर्स की दुकानों पर बाइक सवार दो हमलावरों ने लूट के इरादे से दुकान में बैठे पिता पुत्र पर गोलियां चला दी थी। बेटे के पेट में 2 गोलियां लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उसे चंडीगढ़ पीजीआई उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिन को सोमवार को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों आरोपियों यूपी सहारनपुर घाटनपुर गांव निवासी सचिन सिरोही और उत्तराखंड बस्ती रुड़की निवासी अवी जाटव को किया था। सोमवार को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वारदात में जाखौली गांव का सुनील उर्फ मिढा व आंधली गांव का गगनदीप उर्फ काला शामिल है। दोनों आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई है, जो जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। आरोपी सचिन सिरोही व अवी का छह दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
गौरतलब है कि राजौंद निवासी राजकुमार की शिकायत के अनुसार उसकी राजौंद में दादा खेड़ा वाली गली में ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दो मई को शाम करीब 5.30 बजे चार लड़के मोटरसाइकिल पर उनकी दुकान के बाहर आए, सभी ने अपने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। आरोपियों ने उन दोनों पर फायरिंग कर आभूषण लूट लिए थे। थाना राजौंद में मामला दर्ज कराया गया था। इसके विरोध में अगले दिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर बाजार में जाम भी लगा दिया था। उसके बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले का भी घेराव किया गया था। पीड़ित की पत्नी अपने परिजनों के साथ मिलकर न्याय की गुहार के लिए गृहमंत्री से भी मुलाकात करने वाली थी।

