Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

सतरोल खाप देश की बड़ी खापों में से एक, सतरोल खाप के फैसलों की गूंज पूरे देश में : सांसद बृजेंद्र सिंह

current Hindi news satroll Khap chabutra

लोकतंत्र का सबसे बड़ा स्तंभ हैं खाप पंचायतें - सांसद बृजेंद्र सिंह


अब तक न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़


समाज के ताने-बाने को मजबूत करने में खाप पंचायतों का अहम योगदान है क्योंकि हमारे भाईचारे को बनाए रखने के लिए खाप पंचायतों ने समय-समय पर अनेक कदम उठाए हैं। इससे साबित होता है कि खाप पंचायतें लोकतंत्र का सबसे बड़ा स्तंभ हैं। खाप पंचायतों में बड़े-बड़े मामलों को भी समझा कर समाज में भाईचारे को कायम रखने में सहायक साबित रही हैं। उक्त शब्द भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने माजरा प्याऊ स्थित सर्व जातीय‌ सतरोल खाप के चबूतरे का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने अपने कोष से चबूतरे के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। 






सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सतरोल खाप देश की बड़ी खापों  में से एक है। लेकिन अभी तक इस खाप का चबूतरा नहीं बना था। सतरोड़ खाप ने समाज में जागरूकता लाने के लिए अनेक बड़े कदम उठाए हैं साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फैसले लिए गए हैं। सतरोल खाप के फैसले पूरे देश में महशूर हैं । सतरोल खाप के फैसलों की चर्चा तो दूरदराज के क्षेत्रों में भी की जाती है जिससे सुनकर उनका सीना चौड़ा हो जाता है कि उनके नजदीकी इतनी महान खाप पंचायत है। इस खाप के चबूतरे पर छात्रों को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी और एकेडमी की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथी खेलने वाले बच्चों के लिए भी एक कोच की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर सामने लाया जा सके।








मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |



सतरोल खाप ने चबूतरे के निर्माण के दौरान जो युवाओं के लिए लाइब्रेरी और कोचिंग का प्रबंध करने का फैसला लिया है वह अन्य खातों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी। क्योंकि ग्रामीण अंचल में छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। जिसके कारण काफी छात्र अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन सतरोल खाप का यह चबूतरा ना केवल समाज हित के फैसले लेने में काम आएगा। बल्कि युवाओं को भविष्य सुधारने का मौका भी देगा। साथ ही युवाओं को कोचिंग और लाइब्रेरी के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।






सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि इन दिनों खिलाड़ियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है और सरकार देश का नाम रोशन करने वालों के साथ अच्छा नहीं कर रही है। ‌ वह भाजपा के मात्र इकलौते ऐसे सांसद हैं खिलाड़ियों के हकों की लड़ाई के लिए आवाज उठा रहे हैं। ‌ खिलाड़ियों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‌अगर किसी के साथ अन्याय होता है तो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हम सब का कर्तव्य बनता है। रैसलर्स के आंदोलन के लिए पार्टी के नियम चाहे कुछ भी हो लेकिन वह सच्चाई के साथ डटे रहेंगे। 






सतरोल खाप के प्रधान रामनिवास लोहान ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए आपने चबूतरे का निर्माण करने का फैसला किया है। क्योंकि यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज के शहरों में जाना पड़ता था लेकिन चबूतरे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्रों को अकैडमी और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर लाइब्रेरी और एकेडमी की स्थापना होने के बाद आसपास के एरिया की लड़कियां भी यहां पर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। जो युवा खेलों में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं उनके लिए भी 1 मील का पत्थर साबित होने वाला है। खाप पंचायतों का काम सिर्फ तालिबानी फैसले को सुनाना ही नहीं बल्कि समाज हित के लिए उचित कदम उठाना होता है ताकि समाज में 36 बिरादरी का भाईचारा बना रहे। ‌




प्रदर्शन करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ कूच करने के लिए माननी होंगी ये शर्तें ।


SBS School madha बना पूरे हिसार जिले में चर्चा का विषय

सड़क पर धंसी ट्राली, लोगों में खौफ



इस अवसर पर विधायक रामकुमार गौतम, सरपंच रामकेश माजरा, कर्मपाल शास्त्री, खाप के सचिव सतवीर पेटवार, उदयवीर, दलबीर डीपी, कृष्ण लोहान, रामफल पाली, शमशेर कुकन, धर्म सिंह भैणी, दिलबाग राजपुरा, वीरेंद्र बामल, वजीर मोहला, सुनील नारनौंद, बिजेंद्र लोहन, रामकुमार शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us