current Hindi news People are troubled by the wrong policies of the BJP government: Dr. Vineet Poonia
सरकार ने किसानों, युवाओं और गरीबों के साथ विश्वासघात किया
फतेहाबाद (Ab Tak News)
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और आंतरिक कम्युनिकेशन के प्रभारी डॉ. विनीत पुनिया ने जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव बनगांव, ढिंगसरा व मेहवाला का दौरा किया। इस दौरान उनका गांवों में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और उनको सम्मानपूर्वक पगड़ी पहनाई गई । ढिंगसरा व बनगांव के कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन पोटलिया, जिला पार्षद गौरव शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा पूनिया, सर्वकर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद रति, एडवोकेट रामेश्वर गजरोईया, पूर्व सरपंच बलवंत बुगालिया, पवन शर्मा पूर्व चेयरमैन, रिशाल सिंह गोशाला प्रधान भी मौजूद रहे।
मिग-21 जेट फाइटर विमान क्रैश, राजस्थान के हनुमानगढ़ में जेट विमान क्रैश, जेट विमान का सबसे में तीन लोगों की मौत |
अपने संबोधन में डॉ. पूनियां ने कहा कि सरकार की नीतियां अब पूरी तरह से देश व प्रदेश के लोगों के खिलाफ चल रही हैं, जिनसे जनता त्रस्त हैं। जो विजन दिखाकर भाजपा ने देश व प्रदेश में सत्ता हासिल की थी, वह अब पूरी तरह से छिन्न भिन्न हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकारों ने किसानों, युवाओं और गरीबों के साथ विश्वासघात किया है और देश व प्रदेश की जनता अब इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण मायूस नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाने की कोशिश करता है, सरकार उसका गला दबाने का काम कर रही है। चाहे वह कोई राजनीति से जुड़ा नेता हो, मीडिया हो या समाज के लिए काम करने वाले लोग हों।
प्रदर्शन करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ कूच करने के लिए माननी होंगी ये शर्तें ।
SBS School madha बना पूरे हिसार जिले में चर्चा का विषय
सड़क पर धंसी ट्राली, लोगों में खौफ
सतरोल खाप का ये फैसला बना पूरे देश में चर्चा का विषय
डॉ. पुनिया ने कहा कि प्रदेश की भाजपा- जजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होने की बात कह रही है और इसी सरकार में सबसे अधिक घोटाले हो रहे हैं। अधिकारियों पर सरकार की कोई पकड़ दिखाई नहीं दे रही और अधिकारी सरेआम जनता को 'लूट रहे हैं।
2

