current Haryana news
छः किलो से अधिक अफीम सहित दो काबू, एक पुलिस को चकमा देकर फरार
अब तक न्यूज जींद, साहिल भनवाला
हिसार नारकोटिक्स की टीम ने जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव से जुलहेड़ा गांव से एक ट्रक से छः किलो से अधिक अफीम सहित दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ी गई अफीम को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ नरवाना सदर थाने में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।
हिसार नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक जिले के गांव बलंभा निवासी राजबीर ट्रक में अफीम लेकर आ रहा है जिसकी सप्लाई नरवाना क्षेत्र के गांव जुलहेड़ा में देने वाला है। हिसार नारकोटिक्स की टीम ने धमतान साहिब मोड़ पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। वहां पर एक ट्रक आकर रुका और कुछ समय के बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक आए जिनमें से एक युवक ट्रक के केबिन में बैठ गया जबकि दूसरा ट्रक चालक से बातचीत करने लगा। नारकोटिक्स की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में बैठे दोनों युवकों को काबू कर लिया। जबकि तीसरा युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक के केबिन में बैठे लोगों की तलाश ली। ट्रक के केबिन में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक के 5 से 6 किलो 404 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस व्यक्ति से पुलिस ने अफीम बरामद की उसकी पहचान गांव जुलहेड़ा निवासी दिलावर के रूप में हुई। जबकि ट्रक चालक रोहतक जिले के गांव बलंभा निवासी राजबीर के रूप में हुई। जो बाइक सवार युवक फरार हुआ वह गांव जुलहेड़ा निवासी चेता के तौर पर हुई।
नरवाना सदर थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम ने 6 किलो 404 ग्राम अफीम सहित दो लोगों को काबू किया है। जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों सहित 3 लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

