Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

बेकाबू ट्रक ने छात्रों से भरी स्कूल बस में मारी टक्कर , दर्जनों छात्र घायल | school bus accident

 Haryana news ab tak school bus accident


अब तक न्यूज, करनाल / मुस्कान


करनाल जिले के जुंडला कस्बे के गांव जलमाना गांव के बस स्टैंड पर तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूली छात्रों से भरी बस को टक्कर मार दी। जिसके कारण बस में सवार दर्जनों छात्र घायल हो गए। ट्राले और बस की टक्कर होने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और काफी देर तक जाम लगा रहा। साथ ही राहगीरों की मदद से ग्रामीणों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। 







बस चालक अतर सिंह ने बताया कि वो एमएनएम स्कूल जुंडला की बस को चलाता है। जोकि ठरी और जलमाना गांव के बच्चों को लेकर जुंडला स्कूल में लेकर जाता है । शुक्रवार को जलमाना बस स्टैंड से गुजरते समय असंध की ओर से तेज गति से आ रहे ट्राले ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण बस में सवार दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने ही ग्रामीण व अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंचे गए। 






स्कूल पीटीआई विनोद राणा ने बताया कि हादसे में घायल हुए छात्रों को उपचार के लिए  नजदीक के निजी अस्पताल में  ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद अभिभावक पहुंचे और बच्चों को उपचार के लिए अपने अपने स्तर पर अस्पताल ले गए और वही उपचार करवा रहे हैं। 





इस संबंध में जलमाना चौंकी प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर शुकुल बस और ट्राली की टक्कर होने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों वाहनों को सड़क से हटा वाकर सड़क मार्ग पर यातायात को दुरुस्त करवाया। अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us