Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Fatehabad news : फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |


अब तक न्यूज, फतेहाबाद / सुनील कोहाड़


क्षेत्र के गांव एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई कर्मचारी का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।







Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

कौशल विकास योजना के तहत जन स्वास्थ्य विभाग में लगा था मृतक 

मिली जानकारी के मुताबिक कौशल विकास योजना के तहत गांव बैजलपुर निवासी मदनलाल की ड्यूटी गांव दहमन के जल घर में लगी हुई थी। ‌ शुक्रवार की सुबह मदनलाल जलघर परिसर में होगी घास को उखाड़ने के लिए फावड़े से सफाई कर रहा था। जबकि जलघर में तैनात अन्य कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे हुए थे। जल घर में उसके अन्य साथियों ने सुबह चाय बनाई और उसे चाय पीने के लिए बुलाने पहुंचे तो वह बेसुध हालत में पढ़ा हुआ मिला। वह तुरंत ही उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ‌






इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। ‌ वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि किसी जहरीले जीव के काटने या फिर हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us