Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

Vodafone Idea ने जींद में करवाया 391 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हिसार जींद जिले के लोगों को जारी किए गए थे सिम कार्ड |


अब तक न्यूज, जींद सुनील कोहाड़, साहिल भनवाला


Vodafone Idea company में एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। जींद जिले के पिल्लूखेड़ा मंडी क्षेत्र में एक दुकानदार ने एक ही व्यक्ति के फोटो लगाकर सैकड़ों लोगों को VI SIM मोबाइल सिम बेच दिए। मामला Vi कंपनी के अधिकारियों के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसकी जांच की। जांच में सामने आया कि मोबाइल की दुकान चलाने वाले व्यक्ति एक ही आदमी के फोटो लगाकर 391 लोगों को सिम कार्ड जारी कर दिए। जबकि आईडी अलग-अलग पाई गई। यह मोबाइल नंबर हिसार और जींद जिले के लोगों की आईडी पर जारी किए गए। ‌




Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

जींद जिले के गांव में कुलर फैक्ट्री में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 झुलसे |

Vodafone Idea company nodal officer ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित एक दुकान से फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी किए गए हैं और हिसार जिले के लोगों को जारी किए और सब की आईडी अलग अलग है। परंतु एक ही व्यक्ति के फोटो लगे हुए हैं। कंपनी द्वारा की गई जांच में 391 सिम कार्ड ऐसे पाए गए हैं जोकि फर्जी तरीके से जारी किए गए हैं। क्योंकि 391 मोबाइलों के सिम कार्ड के जो आवेदन पत्र होते हैं। उन पर एक ही व्यक्ति के फोटो चश्मा किए गए हैं। लेकिन पहचान पत्र सभी के अलग-अलग दर्शाए गए हैं।







Fatehabad news : फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |

इस मोबाइल शॉप से जारी किए गए Vodafone Idea number

पुलिस को दी शिकायत में वोडाफोन आइडिया कंपनी के नोडल अधिकारी ने बताया कि वी आई कंपनी के नए सिम कार्ड पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित किराना स्टोर and संसार मोबाइल शॉप की तरफ से जारी किए गए हैं। 






इस संबंध में पिल्लूखेड़ा मंडी थाने के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि vodafone-idea कंपनी के अधिकारी की तरफ से एक शिकायत मिली है। उसके आधार पर 391 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं, अगर मुझको ऊपर सरकार में बात करनी या कहनी होगी तो मैं करूंगा" - गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज


पीपीपी में छेड़छाड़ के बाद हिसार में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला दर्ज |


cdlu admission : सीडीएलयू में प्रवेश परीक्षा से होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले |



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us