अब तक न्यूज, जींद / साहिल भनवाला
जींद जिले के नजदीकी गांव अमरहेड़ी में अज्ञात परिस्थितियों में कूलर फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए। जब फायर कर्मी आग बुझाने के दौरान गैस cylinder blast हो गया। जिसके कारण दोपहर कर्मचारियों सहित पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
गांव अमरहेड़ी निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उसमें गांव में कूलर फैक्ट्री लगाई हुई है शुक्रवार की दोपहर को अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही वह अपने साथियों के साथ आग पर काबू पाने में जुट गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ देर के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और फायर कर्मी आग बुझाने में जुट गए। जब वह आग बुझाने में लगे हुए थे। उसी दौरान गैस सिलेंडर में भी आग लग गई और सिलेंडर में जोरदार धमाके के साथ cylinder blast हो गया।
Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
Vodafone Idea ने जींद में करवाया 391 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हिसार जींद जिले के लोगों को जारी किए गए थे सिम कार्ड |
फैक्ट्री के मालिक वेद प्रकाश ने बताया कि cylinder blast कारण वो खुद, उसका भतीजा देवराज, पड़ोसी महावीर सहित फायर कर्मी अनूप, नरेंद्र बुरी तरह से झुलस गए। जींद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वेदपाल ने बताया कि जब फैक्ट्री में कूलर बनाया जा रहा था उसी दौरान एक चिंगारी निकली और आग लग गई।
Fatehabad news : फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |
कूलर फैक्ट्री में आग इतनी भयंकर हो चुकी थी कि आग पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी से कब उन्हीं पाया गया। जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो मौके पर दूसरी गाड़ी भी बुलानी पड़ी क्योंकि इस लेंडर ब्लास्ट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने के कारण आसपास के एरिया में हड़कंप मच गया।

