Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं, अगर मुझको ऊपर सरकार में बात करनी या कहनी होगी तो मैं करूंगा" - गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

wrestlers protest, wrestlers protest jantar mantar,


*खिलाड़ियों का सारा विषय उच्च स्तर पर टेकअप किया जा रहा है - अनिल विज*


*स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में होम्योपैथिक कालेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया* 


अब तक चंडीगढ़, 5 मई -* 


हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने खिलाड़ी पहलवानों के विषय के बारे में कहा कि "ये सारा विषय उच्च स्तर पर टेकअप किया जा रहा है, मैं खुद स्पोर्ट्स विभाग का मंत्री रहा हूं, मैं पूरी तरह से खिलाड़ियों के साथ हूं, अगर मुझको ऊपर सरकार में बात करनी या कहनी होगी तो मैं करूंगा, ताकि सम्मानपूर्वक इनका समाधान हो जाए"।





Vodafone Idea ने जींद में करवाया 391 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हिसार जींद जिले के लोगों को जारी किए गए थे सिम कार्ड |

 विज आज प्रात: अम्बाला छावनी में राजकीय होम्योपैथिक कालेज व अस्पताल में निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल कि पहलवानों को लेकर लगातार राजनीति हो रही है और हरियाणा में कई जगह टोल फ्री कर दिए गए है, हुड्डा का आरोप कि जब खिलाड़ी मेडल लाते हैं तो मुख्यमंत्री फोटो खिंचवाने के लिए आ जाते है, परंतु अब बेटियों का सम्मान नहीं कर रहे है का जवाब दे रहे थे।







जींद जिले के गांव में कुलर फैक्ट्री में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 झुलसे |


Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

*कांग्रेस ने हनुमान जी से पंगा ले लिया, हनुमान जी निश्चित तौर पर कांग्रेस की लंका में आग लगा देंगे – मंत्री अनिल विज*


बजरंग दल के मामले में कांग्रेस के यूटर्न कि हम हनुमान मंदिर बनाएंगे, के बारे पूछे गए सवाल पर गृह  अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पहले तो प्रतिबंध लगाती है, फिर जनता का आक्रोश सामने आता है तो फिर कलाबाजियां खाती है, कांग्रेस का काम ही कलाबाजियां खाना। उन्होंने कहा कि आपने (कांग्रेस) पहले राम मंदिर के निर्माण में अड़चने लगाई थी, फिर आपका (कांग्रेस) क्या हाल हो गया, आप धरातल पर खड़े होने लायक भी नहीं रहे और अब आपने (कांग्रेस) हनुमान जी से पंगा ले लिया, हनुमान जी निश्चित तौर पर कांग्रेस की लंका में आग लगा देंगे। 







Fatehabad news : फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |





*ऑपरेशन स्माइल बहुत ही कामयाब रहा है – अनिल विज*


ऑपरेशन स्माइल की कामयाबी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमने यह निर्णय लिया कि हम हर महीने एक प्रोजेक्ट को लेंगे और इसी के तहत बिछड़े हुए लोगों को अपनों और मां बाप के साथ मिलाने के लिए ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है और यह बहुत ही कामयाब रहा है। 









*अंबाला छावनी में होम्योपैथिक अस्पताल का उद्घाटन इसी महीने होगा – मंत्री अनिल विज*


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में नया होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल बन रहा है, भवन बनने में अभी समय लगेगा लेकिन अस्पताल को चलाने के लिए हमने नगर परिषद से कम्युनिटी सेंटर में अस्पताल को सेटअप कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैने आदेश जारी किए है और सब प्रकार की स्वीकृतियां दी है कि इसको सब प्रकार से अपडेट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसी महीने में इसका उद्घाटन किया जाएगा। 







पीपीपी में छेड़छाड़ के बाद हिसार में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला दर्ज |


cdlu admission : सीडीएलयू में प्रवेश परीक्षा से होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले |



*अस्पताल में सभी प्रकार का स्टाफ रखा जायेगा – विज*


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अस्पताल में सभी प्रकार का स्टाफ रखा जायेगा। यहां पर अल्ट्रा साउंड मशीन, एक्सरे मशीन, उच्च गुणवत्ता वाली ऑटो एनालाइजर वाली लैब भी लगाई जाएगी। यहां पर आईपीडी है, भर्ती भी हो सकेंगे, प्राइवेट रूम भी है और इस अस्पताल को हम चालू कर देंगे क्योंकि कॉलेज की मान्यता के लिए पिछले दो साल से अस्पताल चलता हुआ होना चाहिए। 

----

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us