Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

आसमान से बरस रहे हैं अंगारे, कल मिल सकती है गर्मी से राहत | दिल्ली एनसीआर में बरसे आग के गोले |

 india Hindi news Embers are raining from sky, relief from heat can be found tomorrow


Ab Tak News Hindi : Delhi 


तीखी धूप के साथ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। आज दिनभर तेज धूप रही। इससे बाजार भी दोपहर में खाली दिखे। तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 मई तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 23 से 25 मई तक गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। 23 मई को कुछ जगहों पर तो 24 और 25 मई को सभी जगहों पर हल्की बारिश के आसार है। मई महीने की बात करें तो तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे पहले मई माह के शुरुआत में और अभी बीते 3 दिन पहले बारिश व आधी आई थी। अब फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके चलते कल बादल छाने के साथ एक-दो बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 24 मई को बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। इसके अलावा 25 मई को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।







46.3 डिग्री पारा : बाप रे बाप! अब आग उबलने लगी दिल्ली


दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गर्मी से लोगों की हालत खराब है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में रविवार रात बिजली गुल रही। लोग सो नहीं पाए, सुबह तक बिजली नदारद थी। ऑफिस जाने में भी देरी हुई। संडे को दिन में तो कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 46.3 दर्ज किया गया बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.9 रहा जो इस सीजन का सर्वाधिक है। इससे पहले 12 मई को पारा 42.5 डिग्री तक गया था। मौसम विज्ञानी रेकॉर्ड तापमान के पीछे उत्तर-पश्चिम से आ रहीं गर्म हवाओं को जिम्मेदार बताते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कई जगह लू चलने की चेतावनी है। आईएमडी की तरफ से 'येलो' अलर्ट जारी किया गया। आईएमडी की मानें तो बुधवार से हल्की बारिश शुरू हो सकती है।







नोएडा-ग्रेनो में बिजली गुल, पब्लिक परेशान एक तो गर्मी ऊपर से पावर कट ने गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों की हालत खराब कर दी। रविवार रात से ही कई इलाकों में बिजली नहीं थी। सोमवार सुबह खबर लिखे जाने तक भी कुछ इलाकों की समस्या दूर नहीं हुई थी। सोशल मीडिया पर लोग पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को टैग करके खूब सुना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us