Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

शतक नहीं, टीम की जीत की के बारे में सोच रहे थे यशस्वी अपने बयान से जीता फैंस का दिल | Cricket IPL news in Hindi Yashasvi was thinking about winning team, not century, won hearts of fans with his statement

 Cricket IPL news in Hindi Yashasvi was thinking about winning team, not century, won hearts of fans with his statement




एजेंसी, कोलकाता


राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की पारी खेली उनसे मैच के बाद पूछा गया कि क्या उन्हें शतक नहीं पूरा कर पाने का दुख है? इस पर इस युवा ओपनर ने कहा कि उनका ध्यान शतक पूरा करने पर कभी था ही नहीं इस बयान ने फैंस का दिल जीत लिया है।





मैच के बाद यशस्वी ने कहा- यह हमेशा मेरे दिमाग में रहता है। कि मैं मैदान पर जाऊ और अच्छा खेलूं। इस मैच में बैटिंग कर बहुत अच्छा अहसास हुआ। ऐसा नहीं है कि जो कुछ मैं चाहता था यह हो जाता है, मैं अच्छी तैयारी करता हूँ और मुझे खुद पर भरोसा है मुझे पता है नतीजे आएंगे। जीत का शॉट शानदार अहसास था मैं खेल को खत्म करना चाहता था और मैच जीतना मेरा मकसद रहा है। मैं धन्य और आभारी हूँ, मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूँ।







यह पूछे जाने पर कि उन्हें कैसा लगा कि वह शतक से चूक गए? इसके जवाब में यशस्वी ने कहा- मुझे लगता है कि टीम का नेट रन रेट ही मेरे दिमाग में था मैं और संजू भाई (संजू सैमसन) केवल खेल को जल्दी खत्म करने की बात कर रहे थे। राजस्थान को दूसरे ही ओवर में झटका लगा था, जब जोस बटलर रन आउट हो गए थे। इसकी वजह से यशस्वी पर और जिम्मेदारी आ गई थी।






यशस्वी ने कहा- मुझे लगता है कि ऐसा मैच में होता है। यह मुझे और भी बेहतर करने की जिम्मेदारी देता है। संजू भाई आए और मुझसे कहा कि तुम अपना खेल खेलते रहो और उस रन आउट के बारे में मत सोचो राजस्थान की टीम 12 मैचों में छह जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। टीम छह मैच हार चुकी है। इस शानदार जीत ने उनके नेट रन रेट को +0.633 कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us