Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

HISAR police : भारी मात्रा में शराब से भरी गाड़ी सहित एक गिरफ्तार |

Hisar news Hindi today arrested with vehicle full of liquor


*456 बोतल, 214 अद्धे और 500 पव्वे अवैध शराब सहित गाड़ी सवार काबू।*

अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़ 

    आजाद नगर पुलिस चौकी में सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में शराब भरकर अप्लाई करने जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव डाबड़ा के बस स्टैंड पर पुलिस ने निगरानी रखनी शुरू कर दी। जैसे-जैसे बताई गई गाड़ी वहां पर पहुंची तो पुलिस ने उसे कब कर लिया और जब उसकी तलाशी ली तो शराब की पेटियों से ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ भरी हुई थी। पुलिस ने शराब की बेटियों को अपने कब्जे में लेकर गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया । 


      





      मुख्य सिपाही गौतम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी सवार युवक अपनी गाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भर कर हिसार से तोशाम की तरफ जाने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने गांव डाबड़ा बस स्टैंड पर पहुंच बताए अनुसार हिसार को तरफ से आ रही एक एक्सयूबी गाड़ी को रुकवा चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम एकता नगर हिसार निवासी सुरेश बताया।  नियमनुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से  30 बॉक्स (360 बोतल) अवैध देसी शराब, 8 बॉक्स (96 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब, 8 बॉक्स (214 अद्दे) अवैध शराब और 10 बॉक्स (500 पव्वे) अवैध शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब और गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर सुरेश के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us