Haryana news Every section state troubled dictatorship heartless government - Abhay Chautala
अब तक न्यूज, सोनीपत / विनोद कुहाड़
व्यापारी वर्ग ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी और अब व्यापारी वर्ग भाजपा को सत्ता से बाहर निकालने का काम करेगा। क्योंकि भाजपा के शासन में छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के काम धंधे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी के बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उक्त शब्द इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने परिवर्तन यात्रा के सोनीपत पहुंचने पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहे।
तानाशाही में मुख्यमंत्री ने औरंगजेब को छोड़ा पीछे - अभय चौटाला
इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनने का झूठा डंगौसला करते हैं। जब फरियादी उनके सामने फरियाद लेकर खोलता है तो उसे रोक दिया जाता है और कोई चुनिंदा फरियादी ही उनके सामने अपनी पीड़ा सुना पाता है। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री और भाजपा बसपा गठबंधन का यह हठयोग औरंगजेब की तानाशाही ज्यादा है। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री ने प्रदेश की बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया और आज तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब भी विधानसभा या बाहर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की बात उठाई जाती है तो मुख्यमंत्री उसका बताओ करने मैदान में उतर जाते हैं इससे साबित होता है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केवल कागजों में ही सीमित रह गई है।
विधानसभा में करोड़ों का बजट, धरातल पर विकास नहीं - अभय चौटाला
इनेलो नेता ने कहा कि विधानसभा में प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों रुपए का बजट दिखाया जाता है लेकिन धरातल पर एक काम भी नहीं करवा जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में केवल घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। जब इनकी पोल खोली जाती है तो यह उस मुद्दे पर जवाब देने के बजाय पिछली सरकारों पर दौष मंढने लग जाते हैं। जो भी इस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करता है तो सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उसका मुंह बंद करवाने के लिए सरकारी एजेंसियों को आगे कर देती है।
ईटेंडरिंग से बढ़ेगी विकास कार्यों में धांधली अभय चौटाला
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार ने ईटेंडरिंग प्रणाली लागू कर के सरपंचों व जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। उन्होंने सरपंचों को समर्थन देते हुए कहा कि यह सरपंचों का अपमान नहीं बल्कि आम जनता का अपमान है। क्योंकि ईटेंडरिंग के द्वारा विकास कार्य करवाए जाएंगे। क्योंकि अधिकतर टेंडर माइनस में जाते हैं। ऐसे में विकास कार्यों में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता कितनी अच्छी क्वालिटी की होगी। यह कोई नहीं कर पाएगा। अक्सर देखने में आता है कि ठेकेदारों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों में ईटों की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की पाई जाती है।
आपके लिए खास खबरें
शादी के करीब एक सप्ताह बाद दुल्हन फरार, मामला दर्ज |
नारनौंद क्षेत्र के गांव में लगी भीषण आग,, आग की ऊंची लपटें देख दो गांव के ग्रामीणों की अटकी सांसें !
तानाशाही और बेरहम सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान - अभय चौटाला |
Morning Top india News Today |
सरकारी स्तर पहली बार मनाया गया संत धन्ना भगत जयंती महोत्सव, उप राष्ट्रपति ने की शिरकत |
हिसार जिले में जुआ खेलते हुए 9 युवक काबू , जुआ में लगाई 216550 रुपए बरामद |
कृषि मंत्री ने नारनौंद व हांसी अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण , अधिकारियों को दिए आदेश !
गठबंधन पर बोले अभय चौटाला
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान कार से प्रदेश की जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है उससे साबित होता है कि प्रदेश में आने वाली सरकार जनता की सरकार होगी। अगर फिर भी गठबंधन की जरूरत पड़ी तो हरियाणा के हित में बात करने वाली पार्टी की कार्यशैली को देखते हुए उसके साथ गठबंधन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, सुनैना चौटाला, करण चौटाला, उमेद लोहान, श्याम सिंह राणा,जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, बालकिशन शर्मा, सुरेश मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे।

