* बड़ी खबरें*
Morning Top News Today
*1* दुनिया की मदद करने वाला भारत एकमात्र देश, गुजरात में RSS चीफ बोले- धर्म को मानने वालों का देश कभी किसी का फायदा नहीं उठाता
*2* धर्म को मानने वाला फायदा नहीं उठाता', RSS चीफ मोहन भागवत ने अमेरिका-चीन को सुनाई खरी-खरी, विदेश नीति कर दी साफ
*3* रामलला को समर्पित किया गया 155 देशों का जल, 8 देशों के राजदूत भी अयोध्या आए; RSS के इंद्रेश ने दिया नया नारा "भारत जय जगत"
*4* राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार कर्नाटक पहुंचे, बागलकोट में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए, विजयपुरा में शाम 5 बजे रोड शो करेंगे
*5* राहुल गाँधी- जहां भी अंधेरा होता है वहां उसी अंधेरे में से कहीं न कहीं रोशनी भी निकलती है. उस समय समाज में अंधेरा था तो बसव जी अंधेरे में रोशनी जैसे निकले थे. बसव जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है. इसे मिटाया नहीं जा सकता
*6* राहुल गांधी ने जनसभा में भरी हुंकार, बोले- दूसरों से सवाल करना आसान, लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है
*7* अमृतपाल 36 दिन बाद अरेस्ट, असम जेल ले गए, गुरुद्वारे गया, पोशाक बदली और प्रवचन दिया; मोगा में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
*8* किलेनुमा घर, गुरुद्वारे में अमृतपाल का नशा मुक्ति केंद्र, भिंडरांवाले के गांव में वारिस पंजाब दे का चीफ बना, वहीं से गिरफ्तारी
*9* अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर IGP सुखचैन सिंह गिल ने की मीडिया से बात. 'सरेंडर नहीं, गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह', पंजाब पुलिस ने जारी किया बयान
*10* सीतारमण बोलीं- क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए वैश्विक सहमति जरूरी, मिलकर करना होगा काम
*11* कुश्ती के बड़े खिलाड़ियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बोले-हम अपना करियर, फ्यूचर और परिवार सब दांव पर लगा कर आए हैं
*12* Covid-19: भारत में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस, एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार
*13* गहलोत पर फिर भड़के सचिन पायलट, भ्रष्टाचार की जांच के नाम पर लिया था वोट, कब होगी कार्रवाई?
*14* पायलट बोले- करप्शन पर कार्रवाई की मांग पर में कांग्रेस विरोधी कैसे, हाईकमान के नेताओं के सामने गहलोत पर सियासी हमला
*15* 'पटवारी पर छापा मारने के लिए वोट नहीं मांगे थे', पायलट बोले- खड़गे-माकन की बेइज्जती की, सोनिया गांधी को चुनौती दी, पार्टी विरोधी काम वो था
*16* राजस्थान:कांग्रेस ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर गांधी को बदनाम किया:* सांसद सुमेधानंद बोले - फ्री बिजली की घोषणा के साथ ही बढ़ी बिजली कटौती
*17* मिट्टी में मिला देंगे': बिहार BJP अध्यक्ष के बयान पर बिफरे CM नीतीश, बोले- बिल्कुल बुद्धि नहीं, करना है कर दो
*18* संजय राउत का दावा- एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 15-20 दिन में गिर जाएगी।
आपके लिए खास खबरें
शादी के करीब एक सप्ताह बाद दुल्हन फरार, मामला दर्ज |
नारनौंद क्षेत्र के गांव में लगी भीषण आग,, आग की ऊंची लपटें देख दो गांव के ग्रामीणों की अटकी सांसें !
तानाशाही और बेरहम सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान - अभय चौटाला |
Morning Top india News Today |
सरकारी स्तर पहली बार मनाया गया संत धन्ना भगत जयंती महोत्सव, उप राष्ट्रपति ने की शिरकत |
हिसार जिले में जुआ खेलते हुए 9 युवक काबू , जुआ में लगाई 216550 रुपए बरामद |
कृषि मंत्री ने नारनौंद व हांसी अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण , अधिकारियों को दिए आदेश !
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री JP Nadda ने
1. डॉ. राजीव बिन्दल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष,
2. सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन)
3. पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सीएम मनोहर लाल द्वारा मीडिया कर्मियों को मिलने वाली पेंशन राशि में बढ़ोतरी की घोषना सराहनीय कार्य: विनोद लाहोट
हरियाणा में पत्रकारों की पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये करने की घोषणा
पानीपत।
मीडिया वेलबिंग एसोशिएशन पानीपत के जिलाध्यक्ष विनोद लाहोट ने पत्रकारों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 10 हजार से बढाकर 11 हजार रुपए करने पर सीएम मनोहर लाल का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारों के हित में लिया बड़ा फैसला बताया है।
कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच एक बार फिर जंग शुरु हो गई है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित कई खिलाड़ी रविवार 23 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गए।खिलाड़ियों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी नाराजगी जताई है और दिल्ली पुलिस पर भी रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया है।
जंतर मंतर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजरंग पूनिया ने कहा, "हम मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं, यह महिला एथलीटों के सम्मान के बारे में है और हमें खेल मंत्रालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, तीन महीने हो गए हैं। यहां तक कि नाबालिग सहित लड़कियों ने यौन उत्पीड़न के संबंध में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस के पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, लेकिन अभी तक दर्ज नहीं की गई है। पॉक्सो का मामला होना चाहिए। हम 2.5 महीने से इंतजार कर रहे हैं।
*पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल*
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालत बिगड़ी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95) की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में हैं। अस्पताल की तरफ से शनिवार को बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। वहीं हाल चाल जानने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंंत्री के शीघ्र स्वस्थ की कामना की है। अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती, काफी संख्या में जानकर पहुंच रहे अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ तबीयत वैसे रविवार से खराब चल रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मानीटरिंग कर रही है। उनका हाल जानने के लिए कई नामी हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं। इसके अलावा उनके पारिवारिक सदस्य भी रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। गत कुछ समय से उनकी सेहत ढीली चल रही है। गत दो वर्षों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

