Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

आर्मी भर्ती के दौरान फर्जी कागजात पेश करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार |

 Accused arrested for presenting fake documents during army recruitment


अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


हिसार कैंट में आयोजित सेना की भर्ती में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर आर्मी भर्ती प्रक्रिया देखने और आर्मी में भर्ती होने के मामले में हिसार सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर नौकरी पाने वाले एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया युवक भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे का रहने वाला बताया जा रहा है। 






     हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने हिसार कैंट में आर्मी भर्ती के दौरान फर्जी कागजात पेश करने के मामले में बवानी खेड़ा, भिवानी निवासी सुनील को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 420/467/468/471 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1150 दिनाक 05.12.2015 में गिरफ्तार किया गया है। 







     मामले में सहायक उप निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी ने फर्जी रिहायशी प्रमाण पत्र और खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का फर्जी ग्रेडिंग सर्टिफिकेट तैयार करवाया और उन दस्तावेजों पर आर्मी की भर्ती देखी थी। जिस पर उपरोक्त आरोपी आर्मी में भर्ती हुआ। कागजात की वेरिफिकेशन होने पर इसके रिहायशी और खेल का ग्रेडिंग सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए। 







आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि थाना सदर हिसार में ARO हिसार की शिकायत पर आर्मी भर्ती के  दौरान कागजात वेरिफिकेशन में 47 आवेदको के कागजात में गड़बड़ी पाई जाने पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us