Current news tillu tajpuriya murder case
15 मई को होगी पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी
एजेंसी, नई दिल्ली
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। इन छह आरोपियों में योगेश टुंडा, दीपक डबास, राजेश बवाना, रियाज खान, चवन्नी एवं अता उर रहमान आदि शामिल हैं। अब आरोपियों को सोमवार 15 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि दो मई की सुबह राजधानी स्थित हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या कर दी गई थी। जेल में ही बंद बदमाशों ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर हमला बोला और ताबड़तोड़ 92 वार करके उसकी जान ले ली।
रिश्वत के मामले में ग्राम सचिव की जमानत याचिका 'खारिज
टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे ठगे 81 हजार, 3 महिला सहित 4 पर मामला दर्ज
Jind : अपहरण करके फिरौती वसूलने का आरोपी 5 दिन के रिमांड पर
2016 में की गई घोषणाओं का श्वेत पत्र जारी करें मुख्यमंत्री - MLA
पुलिस पूछताछ में हमलावरों ने खुलासा किया था कि गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू के तिहाड़ जेल में आने के बाद ही उसकी हत्या की साजिश रच ली गई थी। स्पेशल सेल के रिमांड पर पूछताछ के दौरान टिल्लू की हत्या करने वाले आरोपियों योगेश टुंडा, दीपक तीतर, रियाज खान एवं राजेश बवाना ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को टिल्लू को रोहिणी जेल से तिहाड़ लाया गया था। इससे पहले ही उन लोगों को पता चल गया था कि उसे तिहाड़ जेल लाया जा रहा है। स्पेशल सेल अब इस बात का पता लगा रही है कि हमलावरों को टिल्लू के बारे में किसने जानकारी दी थी और इसके पीछे किसकी साजिश है।

