health tips Hindi
Helth tips इन दिनों अगर आप रक्तचाप से पीड़ित हैं तो शरीर में ऑक्सीजन की समस्या फ्लक्चुएट होने लगती है। इसलिए रक्तचाप से पीड़ित लोगों को गर्मियों में धूप के समय न सिर्फ घर से बाहर निकलते समय सावधान रहना चाहिए| Helth Tips बल्कि हमेशा अपने साथ पानी, ग्लूकोज, नीबू और चाहें तो एकाध पैकेट बिस्कुट का भी रखना ग्लूकोज मिला हो तो और भी अच्छा चाहिए। क्योंकि जब शरीर में पानी होगा। आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी और कार्बोहाइड्रेट की कमी होती है तो भी ऐसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं। कहने का मतलब यह है कि हर हाल में इस मौसम में ऐसे लोगों को हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। डिहाइड्रेशन की स्थिति गर्मियों में धूप के समय फेंटिंग की एक आम वजह होती है।
तब हो जाएं एलर्ट : जब आप फेंट होते हैं यानी आपको चक्कर आता है, तो चाहे कुछ सेकेंड पहले ही सही लेकिन शरीर को पता चल जाता है कि मुझे चक्कर आने वाले हैं। जैसे ही यह एहसास हो, तुरंत दो घूंट पानी पी लें। अगर पानी में और चक्कर नहीं आएगा।
डॉक्टर से करें कंसल्ट :
वैसे गर्मियों में चक्कर आने की वजह मानसिक और भावनात्मक भी हो सकती है। स्ट्रेस, डर, अवसाद इन तमाम स्थितियों में अकसर ब्लैक आउट होने की आशंका बन जाती है। इसलिए जब धूप के दिनों में चक्कर आने जैसे लक्षण पैदा हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए और अगर वह कोई टेस्ट कराने के लिए कहें तो टेस्ट कराना चाहिए। हो सकता है डॉक्टर आपकी जीवनशैली में कुछ बदलाव के लिए कहें, तो इसे गंभीरता से लें। *
प्रिकॉशन डॉ. माजिद अलीन
मई-जून की चिलचिलाती गर्मियों में कई लोगों को अकसर चक्कर आ जाते हैं। लेकिन लोग इसे गर्मियों में होने वाली एक आम समस्या मान लेते हैं। जबकि हर बार यह सामान्य बात नहीं होती। अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ना, सड़क पर अचानक बेहोश हो जाना, जैसी समस्या अगर आपके साथ भी हो तो समझ लें कि ऐसा गंभीर समस्या की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से मिलें, नेट से सर्च करके या सुना सुनाया इलाज करने की कोशिश न करें।
हो सकती हैं ये वजहें धूप-गर्मी में चक्कर आने की परेशानी को मामूली न समझें अचानक बेहोश होना, मिर्गी का भी लक्षण हो सकता है। कई बार अगर शरीर के तापमान में अचानक परिवर्तन हो जाए यानी एयरकंडीशन रूम में से सीधे तेज धूप में निकला जाए तो तापमान के परिवर्तन से मस्तिष्क को जाने वाले रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आ जाती है। इस अवरोध से भी चक्कर जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। यह भी संभव है कि इस चक्कर का संबंध आपकी दिल संबंधी बीमारियों से हो। रक्त शिराओं में ऑक्सीजन की कमी होने से मस्तिष्क में प्रवाहित होने वाले रक्त में अवरोध पैदा होता है, जिस कारण कुछ देर के लिए चक्कर या बेहोशी को स्थिति पैदा हो सकती है। बरतें कुछ सावधानियां अगर आप रक्तचाप से पीड़ित हैं तो गर्मियों में तेज धूप के समय बाहर निकलने के सावधान रहें।

