Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

किसानों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की, हाइटेंशन बिजली टॉवर लगाने पर किसानों ने जताया रोष

 Badhda News : Farmers increased compensation amount


किसानों के विरोध के बावजूद नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा कार्य


बाढ़ड़ा न्यूज | 


गांव बडराई सहित आसपास के गांवों में हाइटेंशन बिजली टावर लगाने से किसानों में रोष बना हुआ है। किसानों ने बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक राकेश आर्य की अगुवाई में रोष जताते हुए मुआवजा वृद्धि की मांग की है। किसानों ने कहा कि कंपनी द्वारा बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जो किसानों के विरोध के बावजूद गलत तरीके व नियमों को दरकिनार करके किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि जब वे इसका विरोध करते हैं तो उन्हें पुलिस व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। किसानों ने आर्य की अगुवाई में विरोध जताते हुए किसानों को उचित मुआवजा देने का मांग की। आर्य ने कहा कि जिन किसानों के मकानों के उपर से हाइटेंशन तार जा रही हैं, उनको भी मुआवजा नहीं दिया गया। इसके







बाढ़ड़ा। बिजली टॉवर का विरोध जताकर मुआवजा वृद्धि की मांग करते किसान।

अलावा कंपनी ने नियमों को साइड कर किसानों के हकों के साथ खिलवाड़ किया है जो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि. किसानों के हकों के लिए चार दिन से वे धरना दे रहे हैं और दस दिन का अल्टीमेटम दिया हुआ है, यदि बाकि बचे छह दिनों के दौरान किसानों की मांग नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा वे लाइन नहीं बिछने देंगे और लगातार विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर विरेंद्र योगेंद्र, रणधीर सिंह, भीम सिंह, धर्मबीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।







बिजली के टॉवर व तारों के प्रति एकड़ 26.26 लाख रुपये मुआवजा दे सरकार आर्य

मिवानी सरकार, बिजली वितरण निगम व पावर चिड के खिलाफ गांव जोड़ीवाली व आसपास के के किसानों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने की अध्यक्षता करते हुए गांव नीमड़ीवाली के पूर्व सरपंच शेर सिंह आर्य ने कहा कि जिस किसान के खेत में बिजली का टॉवर खड़ा है व जिसके खेत से बिजली की केवल जा रही है उसे प्रति टॉवर व प्रति एकड़ 26.26 लाख रुपये मुआवजा राशि प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। तब तक उनका धरना निरंतर जारी रहेगा। 






इसके साथ साथ उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती पहलवानों द्वारा दिए जा रहे धरने को अपना समर्थन किया और कहा कि वे कुश्ती पहलवानों के साथ है। इस अवसर पर राकेश आर्य नीमड़ीवाली, करार राकेश गहलावत वीरभान बिल, धर्मेन्द्र उप्पार, इंद्रजीत सांगवान, आशिष काटना, योगेन्द्र बडराई महेन्द्र मंदीयाली आदि किसान उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us