Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

hisar news hindi today : हिसार पुलिस ने पिछले एक माह में झूठी शिकायत देने के 41 मामलों के शिकायतकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत की कार्रवाई।

 hisar news hindi today action under section 182 of IPC against the complainants in 41 cases of giving false complaints



  हिसार

       हिसार पुलिस द्वारा झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की गई है जिन्होंने द्वेष भावना रखते हुए या आपसी रंजिश में किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ झूठी शिकायत दी और किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज करवाया। इस कार्यवाही में हिसार पुलिस के अलग अलग थाना में  पिछले एक माह के दौरान 41 मामले में 41 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए माननीय न्यायालय में परिवाद पेश किए गए हैं। 


 धारा 182 आईपीसी व दण्ड का प्रावधान- 

    जब कोई व्यक्ति किसी सरकारी अधिकारी को या किसी पुलिस अधिकारी को ऐसी झूठी सूचना देगा जो सही नहीं है और वह सरकारी अधिकारी उसे सही मानकर कार्यवाही कर दे और किसी अन्य व्यक्ति को क्षति या नुकसान हो जाए या होने की संभावना हो। तब ऐसी सूचना देने वाला व्यक्ति इस धारा के अंतर्गत दोषी होगा। इसके धारा के तहत झूठी शिकायत देने वाले व्यक्ति के लिये सजा का प्रावधान भी किया गया है। इसके तहत ऐसे व्यक्ति को माननीय न्यायालय द्वारा छह महिने तक का कारावास या एक हजार रूप्ये जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जा सकता है।


 माननीय न्यायालय में पेश किए गए परिवादों को विवरणः- 


1. थाना शहर हिसार के 4 मामलों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ की गई। जिन्होंने लड़ाई झगड़ा करने, जातिसूचक शब्द कह धमकी देने के बारे में अभियोग अंकित करवाए थे। पुलिस ने जांच कर उन अभोयोगो को निरस्त किया और शिकायतकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की। 


2. थाना एचटीएम के एक मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें शिकायत कर्ता द्वारा ब्लैकमेलिंग, फिरौती, परिवार जनों को नुकसान पहुंचाने आदि के बारे में शिकायत दी। जो पुलिस द्वारा जांच करने पर ऐसा कुछ नही पाया गया। 


3. थाना सिविल लाइन के 7 मामले में 7 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमे जातिसूचक शब्द कहने, दुर्घटना और धोखाधड़ी के संबंध में झूठी शिकायत दे अभियोग अंकित करवाए थे। पुलिस जांच में जो झूठे पाए गए। अभियोगों को निरस्त कर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई की गई। 


4. थाना अर्बन एस्टेट के 4 मामलों में 4 व्यक्तियों/महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमे शिकायतकर्ताओं द्वारा छेड़छाड़, दुष्कर्म और जातिसूचक अपशब्द कहने के बारे में आरोप लगा शिकायत और अभियोग अंकित करवाए गए थे। जो पुलिस जांच में झूठे पाए गए। 

 


5. थाना सदर हिसार के 7 मामलों में 7 व्यक्तियों/महिलाओ के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये सभी मामले छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने को लेकर थे। जिन्हे जांच उपरांत निरस्त कर  शिकायतकर्ताओं के  खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की गई।


6. थाना आजाद नगर हिसार के 3 मामलों के 3 व्यक्तियों/महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमे जातिसूचक शब्द कहने, छेड़छाड के बारे में शिकायत दी गई थी। 


7. थाना  बरवाला के 3 मामलों में 3 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिन्होंने दुष्कर्म और लड़ाई झगड़े के दौरान छेड़छाड़ के आरोप लगा शिकायत दी थी। जो आरोप पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान झूठे पाए गए। 


8. थाना उकलाना के 3 मामलों में 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में शिकायतकर्ताओ ने जातिसूचक शब्द कहने को लेकर शिकायत दे अभियोग अंकित करवाए थे जिन्हे पुलिस जांच उपरांत निरस्त कर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की गई। 


9. थाना अग्रोहा के 2 मामलों में दो महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। अग्रोहा थाना में लड़ाई झगड़ा कर जातिसूचक शब्द कहने और छेड़छाड़ के आरोप लगा दो महिला शिकायतकर्ता ने बेबुनियाद व मनघड़ंत आरोप लगा अभियोग अंकित करवाए थे। जो पुलिस द्वारा की गई जांच में झूठे पाए गए। दोनो के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 के तहत कार्रवाई की गई। 


10. थाना आदमपुर के 4 मामलों में 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में छेड़छाड़, छीना झपटी और लड़ाई झगड़े के बारे में शिकायत दी गई, जिनको पुलिस जांच में झूठी पाए जाने पर शिकायतकर्ताओं के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की गई।


11. महिला थाना हिसार के 3 मामलों में 3 महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिन्होंने दुष्कर्म, छेड़छाड़ के बारे के दी गई शिकायत पुलिस द्वारा की गई जांच में झूठी पाई गई। 


    इन शिकायतकर्ताओं द्वारा रंजिशन झूठी आपराधिक शिकायतें व मामले दर्ज करवाये गये। इनमें ज्यादातर दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ करने, लड़ाई झगड़े, छीना झपटी, दुर्घटना और धोखाधड़ी जैसी शिकायतें व मामले शामिल हैं। ये मामले/शिकायते हिसार पुलिस द्वारा की गई निष्पक्ष, त्वरित व प्रभावी जांच में झूठे पाए गए । हिसार पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दुर्भावना पूर्ण या रंजिशन बदला लेने की बदनियती से किसी भी प्रकार की झूठी शिकायत ना दें। झूठी शिकायत देने पर निर्दाेष व्यक्ति के झूठे मामले में फसने की संभावना रहती है और पुलिस का समय भी खराब होता है। पुलिस द्वारा अन्य मामलों की भी गहनता से जांच जारी है इनमें से भी अगर  कोई मामला झूठा जाता है तो संबंधित के खिलाफ भी धारा 182 आईपीसी के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।



More News 

हिसार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, एडीजीपी की टीम ने हुक्का बार में छापा मारकर पढ़ने वाले छात्रों सहित 6 को काबू |
Rohtak News : नारनौंद हल्के के सरपंच के भाई पर महम में हमला कर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा, चोरी की मोटरसाकिल छोड़ बदमाश फरार | |

wrestlers protest latest news today: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आई शहीद भगत सिंह कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर सहित तीन जिलों के सचिव निलंबित !

हत्या प्रयास मामले में नारनौंद क्षेत्र का युवक दोषी करार |

पानी का कुंड खोदते समय मिट्टी गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल |





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us