Hisar news Hindi today Motorcyclist held with charas/sulfa in uklana
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गाजूवाला रोड - बिठमड़ा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार युवक को चरस/सुल्फा सहित काबू किया है। पकड़ा गया युवक फतेहाबाद जिले का रहने वाला है। पकड़े गए युवक के खिलाफ उकलाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक नशीला पदार्थ लेकर गांव बिठमड़ा में आएगा। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के गाजुवाला रोड - बिठमडा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ समय पश्चात गाजुवाला की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख अचानक से वापस जाने लगा । जिसे पुलिस टीम ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम चितान, फतेहाबाद निवासी श्रीनिवास बताया।
नियमनुसार बलजीत सिंह, पीजीटी, जीएसएसएस, दौलतपुर की मोजुदगी में तलाशी लेने पर श्रीनिवास के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 275 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद हुआ। बरामद चरस/सुल्फा और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर आरोपी श्रीनिवास के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी श्रीनिवास को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।

